आपने अक्सर बच्चों को नाखून चबाते हुए देखा होगा। कभी टीवी देखते हुए तो कभी पढ़ाई में कंसन्ट्रेट करने के लिए बच्चा नाखून चबाने लगता है। यही नहीं कई बार शौकिया तौर पर भी बच्चा नाखून चबाता है हिस्की वजह से बच्चे में बहुत सी बीमारियां होने का खतरा हो जाता है जैसे पेट में इन्फेक्शन आदि। इसलिए बच्चे की इस आदत से निजात दिलाना बहुत ज़रूरी है।
Tag: parenting
बच्चों को स्ट्रांग बनाना है तो न कहें ये बातें
कई बार देखा गया है कि हम अपने बच्चों को ओवर प्रोटेक्ट करते हैं जिसकी वजह से बच्चा बहुत जल्दी निराश होने वाला , किसी काम को ठीक से न करने वाला और सबसे डरकर बैठ जाने वाला बन जाता है। लेकिन यदि बच्चों को स्ट्रांग बनाना है तो उन्हें ओवर प्रोटेक्शन देने की जगह कठिनाइयों का सामना करना सिखाना चाहिए।
बच्चे के विकास के लिए अपनाएं स्पिरिचुअल पैरेंटिंग
कहा जाता है कि बच्चे का मन बहुत कोमल होता है और उसे बचपन से ही किसी भी रंग में ढाला जा सकता है। ऐसा ज़रूरी नहीं है कि बच्चा हर क्षेत्र में कामयाबी की बुलंदियों को छू सके लेकिन ये आवश्यक है कि वो एक अच्छा इंसान बन सके। यह बात अक्षरशः सत्य है कि जब बच्चा एक अच्छा इंसान बनेगा तब उसे कामयाब होने से कोई रोक नहीं सकता है।
नवजात शिशु को संभालने में रखें इन बातों का ख्याल
घर में एक बच्चे का जन्म उसके माता-पिता के अलावा अन्य लोगों के लिए भी कुछ ख़ास होता है। बच्चे के जन्म के साथ ही घर में गूंजने लगती हैं उसकी किलकारियां और पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है। इसके साथ ही शुरू हो जाती हैं कुछ हिदायतें ,कुछ सुझाव और कुछ नई ज़िम्मेदारियां जो […]
पेरेंट्स में स्ट्रेस के क्या हैं मुख्य कारण
स्ट्रेस फ्री पेरेंट्स बच्चों के साथ आसानी से संवाद कर सकते हैं और उनकी मनः स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। वहीँ दूसरी और स्ट्रेस से भरे हुए माता-पिता अपने बच्चों से संवाद स्थापित करने में भी कतराते हैं। इसके अलावा ऐसे पेरेंट्स से बच्चे भी अपनी समस्याएं शेयर नहीं करते हैं। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से पेरेंट्स तनाव में रहते हैं।
सिंगल मदर से कभी न कहें ये बातें
बेहद कॉन्फिडेंस से भरी हुई, निरंतर संघर्ष करती हुई और बच्चे की पूरी ज़िम्मेदारी अकेले उठाने वाली सिंगल मदर। जो बहुत सी परेशानियों से अकेले ही जूझ रही होती है ऐसी मां को कभी आघात पहुंचाने वाली बात नहीं बोलनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर कभी न पोस्ट करें बच्चों की ऐसी तस्वीरें
आमतौर पर देखा गया है कि सभी अपने पार्टनर के साथ अपने बच्चे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं चाहे वो फेसबुक हो या इंस्टाग्राम सभी पर फोटो अपलोड करने का सिलसिला आजकल का ट्रेंड बन गया है।
बच्चों के स्वास्थ्य का दुश्मन बनता स्कूल बैग
छोटे-छोटे बच्चों के कंधों में भारी भरकम सा स्कूल बैग। वही बैग जिसके अंदर किताबों के रूप में बंद होता है बच्चों का भविष्य। स्कूल बैग बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक साबित होने लगा है।
क्या है गुड टच और बैड टच बच्चों को ऐसे समझाएं
जहाँ एक ओर आज हमारा देश उन्नति के चरम शिखर पर पहुंच गया है वहीँ दूसरी तरफ दुराचार और बलात्कार के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अपने बच्चों को थोड़ी सी एजुकेशन देकर समाज में होने वाली गतिविधियों के प्रति सचेत किया जा सकता है।
प्रीमेच्योर बच्चे का कैसे रखें ख़ास ख्याल
मां बनना ईश्वर का वरदान है और हर मां अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहती है। कुछ बच्चे प्री मैच्योर होते हैं जिन्हे एक्स्ट्रा केयर की ज़रुरत होती है। यदि आपका बच्चा भी प्रीमेच्योर है तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर आप उसकी देखभाल कर सकती हैं और बीमारियों से उसकी सुरक्षा कर सकती हैं।
