सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना  आजकल का फैशन बन गया है। प्री वेडिंग शूट्स से लेकर बेबी बम्प तक का शूट सोशल मीडिया में अपलोड होने लगा है। कोई भी नई  एक्टिविटी हुई नहीं कि  फ़ोन पर नोटिफिकेशन आ जाता है कि कुछ अपलोड हुआ है। लोग अपने साथ -साथ बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर  अपलोड करते हैं लेकिन कई बार ये नहीं सोच पाते कि उन्हें कैसी तस्वीरें पोस्ट करनी चाहिए और ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट कर देते हैं  जिनका अच्छा असर नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं कि बच्चों की कैसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करनी चाहिए। 
 
 
बच्चे के नहाने की तस्वीर 
कई बार पेरेंट्स बच्चे के  बाथ टाइम को सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। ये सच है की बच्चे नहाते हुए बहुत प्यारे लगते हैं लेकिन उसके नहाने की तस्वीरें कभी शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ऐसे लोग भी एक्टिव होते हैं जो बच्चों का गलत फायदा उठाने के लिए टाक लगाए बैठे होते हैं। 
 
पर्सनल इंफॉर्मेशंस शेयर करना ठीक नहीं है  
कभी भी बच्चे की पर्सनल इनफार्मेशन  शेयर नहीं करनी चाहिए इससे अनवांछित लोगों को डिटेल्स मिल जाते हैं और वो इसका गलत फायदा उठाते हैं। पर्सनल डिटेल्स जैसे बच्चे का नाम, उम्र जैसी जानकारी शेयर न करें। 
 
पॉटी ट्रेनिंग की तस्वीरें 
कभी भी बच्चे की पॉटी ट्रेनिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर  शेयर नहीं करनी चाहिए क्योंकि बड़े होकर ये तस्वीरें उसकी शर्मिंदगी का कारण बन सकती हैं।  
 
ऐसी पिक्चर जिसमें बच्चे के सैड एक्सप्रेशंस दिख रहे हों 
ऐसी कोई पिक्चर न शेयर करें जिसमे बच्चा परेशां नज़र आ रहा हो ऐसी तस्वीरें नकारात्मक प्रभाव जगाती हैं। बड़े होकर बच्चा इन तस्वीरों को देखकर कई बार डिप्रेशन तक में जा सकता है। 
 
किसी ओकेज़न की ग्रुप फोटोज़ 
किसी भी ओकेज़न जैसे बर्थडे पार्टी की पिक्स शेयर करना ठीक नहीं होता है। कई बार इस चीज़ से दुसरे पेरेंट्स को आपत्ति हो जाती है। 
 
 बच्चे की  बीमारी की फोटो 
बच्चे की बीमारी या किसी चोट की तस्वीर सोशल मीडिया  में शेयर न करें। बच्चा अपनी बीमारी में पहले से ही परेशान  है ऐसे में उसकी फोटो खींचना और साइट्स पर डालना और परेशान  कर सकता है।  
 
किसी ऐसी एक्टिविटी की फोटो जो बच्चे के लिए सेफ न हो 
किसी भी ऐसी एक्टिविटी की फोटो न डालें जो बच्चे के लिए सेफ न हो। जैसे किसी ऊंची जगह की फोटो , नदी के पास या पेड़ के नीचे की फोटो और चलती कार में बच्चे की फोटो ऐसी तस्वीरें नहीं डालनी चाहिए।