Posted inहेल्थ

कहीं आपके खर्राटे किसी की नींद तो नहीं उड़ा रहे?

मेरे पति सोने के साथ ही खर्राटे लेना शुरू कर देते हैं और ऐसा रात भर चलता है। शुरुआत में शादी के बाद मेरे लिए अजीब सी ही परिस्थिति हो जाती थी रात भर खर्राटे की आवाज की वजह से नींद ही नहीं आती थी। नींद न पूरी हो पाने के कारण मेरा स्वभाव भी चिड़चिड़ा सा होने लगा था। ऐसा सिर्फ एक घर की समस्या नहीं है अधिकांश घरों में यह समस्या देखी जा सकती है। यह बहुत बड़ी समस्या नहीं है पर कई बार यह गंभीर समस्या भी बन सकती है या किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है और कई बार यह दूसरों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है।

Posted inप्रेगनेंसी

गर्भावस्था में आम है खर्राटे लेना

खर्राटे, ‘स्लीप एपनिया’ के लक्षण भी होते हैं, जिसमें सोते समय, सांस कुछ देर के लिए रुक जाती है। चूंकि आप दो लोगों के लिए सांस ले रही हैं इसलिए अगली बार डॉक्टर को इस बारे में बताना न भूलें।

Posted inहेल्थ

खर्राटों से बचने के 10 उपाय

दिन भर काम करने के बाद अगर रात को आपका साथी जोर-जोर से खर्राटे लेने लगे तो नींद तो उड़ती ही है, अगले दिन भी काम करने में मन नहीं लगता। आप समझ नहीं पाते कि खुद सोएं या साथी को उठा दें। एक मेडिकल सर्वेक्षण के मुताबिक दुनियाभर में आधी से अधिक आबादी खर्राटे लेती है, लेकिन इनमें से करीब 25 फीसदी लोग बहुत गहरे और तेज आवाज में खर्राटे लेते हैं।  सोते समय आपको या आपके साथी को अगर तेज आवाज के साथ खर्राटे आते हैं तो इन्हें नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक ऐसा होते रहना मस्तिष्क और हृदय को प्रभावित कर सकता है, इसलिए बेहद जरूरी है खर्राटों को रोकना। आइये जानें, कैसे हम खर्राटों से बच सकते हैं।

Gift this article