Direct To Mobile D2m Techonogy
Direct To Mobile D2m Techonogy

Overview: नई तकनीक से बिना डेटा खर्च किए चल पाएंगी लाइव स्ट्रीमिंग सर्विसेज़

D2M तकनीक भारत में डिजिटल अनुभव को एक नया मोड़ देने वाली है। इससे बिना इंटरनेट आपके फोन में लाइव टीवी, न्यूज़ और कई तरह के ब्रॉडकास्ट चल सकेंगे। ट्रायल और चर्चाओं की रफ्तार देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में यह तकनीक हर घर-घर में चर्चा का विषय बनने वाली है।

What Is Direct To Mobile (D2M) Technology: सोचिए, आपके फोन में बिना इंटरनेट, बिना डेटा रिचार्ज और बिना किसी बफरिंग के LIVE टीवी चल रहा है! सुनने में यह किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन D2M यानी डायरेक्ट-टू-मोबाइल तकनीक इस सपने को हक़ीक़त के और करीब ले आई है। भारत में इसके आने की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है और चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि यह तकनीक आम लोगों के डिजिटल अनुभव को पूरी तरह बदल सकती है।

आखिर क्या है D2M तकनीक?

What Is Direct To Mobile (D2M) Technology
Direct To Mobile (D2M) Technology

डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) एक ऐसी तकनीक है जो बिना इंटरनेट के टीवी चैनल या कंटेंट को सीधे मोबाइल फोन तक प्रसारित करती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे रेडियो सिग्नल आपके फोन में आते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा—इंटरनेट या मोबाइल डेटा की कोई ज़रूरत नहीं!

कैसे मिलेगा बिना इंटरनेट LIVE टीवी देखने का अनुभव?

LIVE TV without the internet
LIVE TV without the internet

D2M तकनीक के ज़रिए कंटेंट ब्रॉडकास्टिंग टावर से सीधे आपके मोबाइल में भेजा जाएगा। यानी जैसे टीवी सेट में एंटीना सिग्नल पकड़ता है, उसी तरह आपका फोन भी यह सिग्नल रिसीव कर सकेगा।

  1. न डेटा खर्च
  2. न बफरिंग
  3. न कमजोर नेटवर्क की समस्या
  4. यह तकनीक खासकर उन इलाकों में वरदान साबित हो सकती है जहां इंटरनेट नहीं या बहुत धीमा है।

लावा ने D2M सपोर्ट वाला फोन तैयार किया है

लावा और HMD ने 2,000 से 2,500 रुपये की रेंज में ऐसे फीचर फोन विकसित किए हैं, जो D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनमें सांख्य लैब्स द्वारा डिजाइन किए गए चिपसेट का उपयोग किया गया है। ये फोन फिलहाल प्रोटोटाइप चरण में हैं, यानी इन्हें अभी बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है

भारत में क्यों बढ़ रही है इसके लॉन्च की चर्चा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ट्राई लंबे समय से इस तकनीक पर बातचीत और संभावनाओं को परख रहे हैं। हाल ही में इसके ट्रायल को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि भारत जल्द ही इस दिशा में बड़ा कदम उठा सकता है। टेक एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि D2M आने के बाद मोबाइल डेटा की डिमांड पर बड़ा असर पड़ेगा।

यूज़र्स के लिए क्या होंगे फायदे

  1. फ्री लाइव टीवी—बिल्कुल बिना इंटरनेट खर्च किए
  2. लाइव न्यूज़, स्पोर्ट्स और इमरजेंसी अलर्ट तुरंत
  3. भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी स्मूथ ब्रॉडकास्ट
  4. बैटरी और नेटवर्क दोनों की बचत
  5. इसके अलावा, स्टूडेंट्स, ग्रामीण क्षेत्रों और लो-नेटवर्क ज़ोन में रहने वाले लोगों के लिए यह तकनीक बेहद मददगार हो सकती है।

क्या हर फोन सपोर्ट करेगा D2M?

  1. यह सबसे बड़ा सवाल है—और इसका जवाब हां भी है और नहीं भी।
  2. कुछ नए स्मार्टफोन्स सीधे D2M रिसेप्शन सपोर्ट कर सकते हैं
  3. पराने फोन में इस सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट की जरूरत पड़ सकती है
  4. यानी शुरुआत में इसका उपयोग चुनिंदा डिवाइसेज़ में दिख सकता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आम फीचर बन सकता है।

कब तक आ सकती है D2M तकनीक?

अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन ट्रायल ज़ोन और तकनीकी तैयारियों को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले महीनों में बड़ा अपडेट मिल सकता है। टेक उद्योग भी इस दिशा में काफी उत्साहित है, जिससे संकेत मिलता है कि यह तकनीक ज़्यादा दूर नहीं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...