Relationship with Father-in- Law
Relationship with father-in- law

ससुरजी की पसंदीदा बहु बनने के लिए ध्यान रखें 5 बातों का

अगर आप अपने ससुरजी की पसंदीदा बहु बनना चाहती हैं तो यह काम इतना मुश्किल भी नहीं है।

Relationship with Father-in-Law: मायके में हर लड़की अपने माता-पिता की लाडली होती है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब वह शादी करके ससुराल आती है। ससुराल में उसे सबका ध्यान अच्छे से रखना पड़ता है। वैसे तो आमतौर शादी के बाद बहुओं को अपनी सास और ननद के साथ घुलने-मिलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जब ससुरजी की बारी आती है तो उन्हें थोड़ी हिचकिचाहट महसूस होती है। इसी हिचकिचाहट के कारण वे ससुरजी से बात करने में भी डरती हैं। लेकिन अगर आप अपने ससुरजी की पसंदीदा बहु बनना चाहती हैं तो यह काम इतना मुश्किल भी नहीं है। आप बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर उनके साथ अपनी बॉन्ड को मजबूत बना सकती हैं।

Relationship with Father-in- Law
Never answer back

जब हम गुस्से में होते हैं तो हमें समझ नहीं आता है कि हम क्या और किससे बात कर रहे हैं। गुस्से में हम उन्हें कुछ भी कह देते हैं। लेकिन जब आप अपने ससुरजी से बात करें तो अपना गुस्सा एकदम कंट्रोल में रखें और उन्हें कभी भी किसी भी बात पर पलट पर जवाब देने की कोशिश ना करें। यदि आपको ससुरजी की किसी बात पर गुस्सा भी आता है तो आप उस समय शांत रहने की कोशिश करें और परिस्थितियों को समझें। इस तरह से आप बात बिगड़ने से संभाल सकती हैं।

Father in Law
Take care of your father-in-law’s likes and dislikes

अक्सर बहुएं अपनी सासू माँ और ननद की पसंद का ध्यान तो रखती हैं, लेकिन वे इस बीच ससुर जी की पसंद-नापसंद और उनके व्यक्तित्व पर ध्यान देना ही भूल जाती हैं। वे यह जानने की कोशिश भी नहीं करती हैं कि उनके ससुरजी को क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद है। लेकिन आप भी ऐसा ही ना करें, बल्कि आप उनकी पसंद जानने की कोशिश करें, ताकि उन्हें भी अच्छा लगे कि उनकी बहु उनका इतना ध्यान रखती है।

Care
Take good care of your father-in-law

जब कोई आपका ख्याल रखता है तो आपको कितना अच्छा लगता है। आपको ऐसा लगता है कि कोई है जिसे आपकी परवाह है, ठीक ऐसा ही आप भी अपने ससुरजी को महसूस करवाएं। जब वे देखेंगे कि उनकी बहू एकदम बेटी की तरह उनका ध्यान रखती है, तो यकीनन आपके प्रति उनका प्यार बढ़ेगा और वे भी आपका ध्यान रखेंगे।

Opinion
Learn to take father-in-law’s opinion

अगर आप अपने ससुरजी की पसंदीदा बहु बनना चाहती हैं तो आप उनसे छोटे-बड़े मामलों में उनकी राय या फिर उनकी सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आप उनका दिल भी जीत पाएंगी और आपको सही सलाह भी मिल जाएगी।

Status of Father
Give father-in-law the status of a father

सुसराल में अक्सर बहुएं ससुरजी का सम्मान तो करती हैं, लेकिन उन्हें अपने पिता का दर्जा नहीं देती हैं। इसलिए आप खुद से प्रयास करके ससुरजी के साथ पिता-बेटी का रिश्ता बनाने की कोशिश करें। खाली समय में बैठकर उनसे बातें करें, उनकी हॉबिज के बारे में पूछें ताकि आप उनकी हॉबिज में उनका साथ दे सकें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...