क्‍या लो स्‍पर्म काउंट की समस्‍या से हैं परेशान, तो ये 6 सुपरफूड कर सकते हैं आपकी मदद: Food for Low Sperm Count
Food for Low Sperm Count Credit: Istock

Food for Low Sperm Count: लो स्‍पर्म काउंट की समस्‍या हर 4 में से 1 पुरुष को होती है लेकिन शर्म और संकोच की वजह से वे दूसरों के सामने इसे जा‍हिर करने से कतराते हैं। लो स्‍पर्म काउंट होने के कई कारण जिम्‍मेदार हो सकते हैं जैसे उम्र, तनाव, मोटापा, कोलेस्‍ट्रॉल, डायबिटीज, अनियंत्रित लाइफस्‍टाइल और अनहेल्‍दी डाइट। कई अध्‍ययनों से पता चलता है स्‍पर्म का हेल्‍दी बनाने में लाइफस्‍टाइल के साथ-साथ पोषण भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई ऐसे सुपरफूड हैं जो पुरुषों में होने वाली समस्‍याओं में फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन कौन से खाद्य पदार्थ स्‍पर्म को मजबूत बनाते हैं और किसका सेवन किया जाए, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

टमाटर

Food for Low Sperm Count
Tomato

टमाटर में विटामिन सी, के और ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। एक पके हुए टमाटर में मौजूद लाइकोपीन स्‍पर्म बनाने में मदद करता है। यदि दिन में दो बार 2 मिलीग्राम लाइकोपीन का सेवन किया जाता है तो स्‍पर्म काउंट में 70 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। टमाटर का सेवन ब्रेकफास्‍ट में अंडे के साथ करने से फायदा मिल सकता है।

एवोकार्डो

एवोकार्डो कई पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है। बेहद स्‍वादिष्‍ट और स्‍मूद एवोकार्डो में आवश्‍यक फैटी एसिड होता है जो स्‍पर्म बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के, बी6, बी9, सी, ई, मैग्‍नीशियम और पोटेशियम स्‍टेमिना और पॉवर बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन क्‍या आप जानते हैं ये आपके स्‍पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो स्‍पर्म काउंट को बढ़ाते हैं। 70 प्रतिशत कोको से आप एंटीऑक्‍सीडेंट पॉलीफेनोल्‍स और फ्लेवनॉल्‍स के लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं।

अंडा

लो स्‍पर्म काउंट के लिए सुपरफूड
Food for Low Sperm Count-Egg

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन ई होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से स्‍पर्म मोटिलिटी और स्‍पर्म काउंट को सुधारने में मदद मिलती है। अंडे में मौजूद पोषक तत्‍व हेल्‍दी स्‍पर्म को जन्‍म देने में भी मददगार साबित होते हैं। अंडा इंफर्टिलिटी की समस्‍या में भी लाभदायक हो सकता है। इ‍सलिए पुरुषों को मुख्‍य रूप से उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए। 

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल एक हेल्‍दी सुपरफूड है जो वेट लॉस से लेकर कैंसर तक के ट्रीटमेंट में लाभदायक हो सकता है। ऑलिव ऑयल सभी ऑयल में सबसे हेल्‍दी और पौष्टिक होता है। एक्‍स्‍ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में भरपूर मात्रा में ओमेगा 9 फैटी एसिड ओलिक होता है जो स्‍पर्म काउंट को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं तो इनफर्टिलिटी और इम्‍यून सिस्‍टम में सुधार ला सकते हैं।

लहसुन

लहसुन न सिर्फ आपके खाने का स्‍वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसके सेवन से लो स्‍पर्म काउंट बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। विटामिन बी6 और सेलेनियम से भरपूर लहसुन आपकी आर्टरीज को क्‍लीन करके अशुद्धियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा लहसुन के नियमित सेवन से ब्‍लड को पतला करने में भी मदद मिलती है। एक्‍सपर्ट का मानना है कि प्रतिदिन लहसुन की 3-4 कलियां खाने से इंफर्टिलिटी में भी सुधार होता है।