OMG 2 Screening: अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘ओएमजी 2’ की प्रमोशन के लिए हर तरह का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। ये स्पेशल स्क्रीनिंग उन्होंने ईशा योग सेंटर में सद्गुरू के लिए की। फिल्म देखने के बाद सद्गुरू ने फिल्म की तारीफ करते हुए युवाओं को सद्मार्ग दिखाने का प्रयास करने की सराहना की। ‘ओएमजी 2’ लम्बे समय से विवादों को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में भगवान शिव और उनके भक्त की कहानी को दिखाने का प्रयास किया गया है। जिसपर सेंसर बोर्ड से कई बदलावों के सुझााव और ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद वे अपनी फिल्म को प्रमोशंस के जरिए लोगों को फिल्म से जोड़ने का प्रयास करने में लगे हैं। लेकिन सद्गुरू ने स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को अच्छा रिस्पांस दिया है।
सद्गुरू ने स्क्रीनिंग के बाद शेअर किया पोस्ट
ईशा योग केंद्र वैसे तो सद्गुरू के सेशन और वहां होने वाली गतिविधियों के लिए चर्चा में रहता है। मगर इस केंद्र पर किसी फिल्म की स्क्रीनिंग शायद पहली बार हुई हो। अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओ एमजी 2’ की स्क्रीनिंग सद्गुरू के लिए ईशा योग केंद्र में रखी। इस फिल्म को देखने के बाद सद्गुरू ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा ‘नमस्कारम् अक्षय कुमार। आपका ईशा योग केंद्र में आना और ओह माय गॉड 2 के बारे में जानना, सुखद अनुभव रहा। यदि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जो अपनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील है, तो युवाओं को अपनी शारीरिक जरूरतों को संभालने के बारे में शिक्षित करना सबसे आवश्यक है। अब समय आ गया है कि हमारी शिक्षा प्रणाली हमारे युवाओं को पूरी तरह से सूचना होने के बजाय अपने शरीर, दिमाग और भावनाओं को संभालने के लिए सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित करे।‘ हैशटैग ओएमजी2।
अक्षय कुमार ने बताया इसे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव
अक्षय कुमार ने योग केंद्र में बिताए समय को जीवन को सुखद अनुभवों में से एक बताया। अक्षय कुमार ने फिल्म की स्क्रीनिंग के अलावा योग केंद्र में सद्गुरू के साथ समय बिताया। इस दौरान वे सद्गुरू के साथ गेम खेलते हुए भी नजर आए। सद्गुरु के पोस्ट का रिप्लाई करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “नमस्कारम् सद्गुरुजेवी ईशा योग केंद्र आना मेरे लिए सम्मान की बात थी। ये मेरे लिए अब तक के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक रहा। ओएमजी 2 देखने और आपकी ज्ञानवर्धक, दयालु प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है कि आपने हमारे प्रयास को पसंद किया और आशीर्वाद दिया।
ये स्क्रीनिंग सद्गुरू के लिए रखना अक्षय की फिल्म प्रमोशन का हिस्सा है। सद्गुरू योग के साथ भगवान शिव को मानने वालों में से एक हैं। सद्गुरू की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। अब सद्गुरू के फिल्म के पक्ष में बात करने से दर्शकों का इसके प्रति रूझान बढ़ने की उम्मीद है। ‘ओएमजी 2’’ 11 अगस्त को सिनमाघरों में रिलीज होने वाली है।
