Relationship
Trending Relationship Credit: Istock

Micro-Mens Relationship: प्‍यार और दोस्‍ती की दुनिया में नए-नए शब्‍दों और रिलेशनशिप ने एंट्री ले ली है। पहले जहां जेन z सिचुएशनशिप और नैनोशिप जैसे रिलेशनशिप को फॉलो कर रहे थे वहीं 2025 में माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप ट्रेंड में रहेगी। रिलेशनशिप और डेटिंग में लगातार होने वाले बदलावों की वजह से रिश्‍तों को और अधिक महत्‍वता दी जाने लगी है। यंगर्स्‍टस रिश्‍तों में आए छोटे-छोटे बदलावों में खुशियां ढूंढने लगे हैं। हालांकि इस प्रकार के रिलेशनशिप यंगर्स्‍टस के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन इन्‍हें पूरी तरह से निभाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। आखिर माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप क्‍या है जो 2025 में रिश्‍तों के मायने बदल देगी, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप

Micro-Mens Relationship
What is a micro-mans relationship

पिछले कुछ सालों में डिजिटल युग में प्‍यार और रोमांस के मायने पूरी तरह से बदल दिए हैं। अब रिश्‍तों को नए नामों और शब्‍दों से पुकारा जाने लगा है। खासकर डेटिंग एप्‍स के जरिए यंगस्‍टर्स नए लोगों से जुड़ने लगे हैं और रिश्‍तों को नई परिभाषा दे रहे हैं। साल 2025 में यंगर्स्‍टस का झुकाव माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप की ओर अधिक देखा जा रहा है। इस रिलेशनशिप में पार्टनर्स छोटे-छोटे लम्‍हों में खुशियां ढूंढ लेते हैं। आजकल समय की कमी और दूरियों की वजह से पार्टनर्स के बीच दूरियां आ रही हैं जिसे कम करने में माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप कारगर साबित हो सकती है। माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप में कपल्‍स को एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने या पैसा खर्च करने की आवश्‍यकता नहीं होती।

माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप की खूबियां

– माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप में कपल्‍स को अपना रिश्‍ता बनाए रखने और बचाने के लिए एक-दूसरे को अधिक समय देने की आवश्‍यकता नहीं होती। कपल्‍स सिंपल डेट, वॉक और नाइट आउट जैसी एक्टिविटी से ही रिश्‍ते में गरमाहट बनाए रख सकते हैं।

– पार्टनर्स अपने रिश्‍ते को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को एक्‍सपेंसिव गिफ्ट और ज्‍वेलरी देते हैं। लेकिन इस नए ट्रेंडिंग रिलेशनशिप में आपको अपने पार्टनर के ऊपर अधिक पैसा खर्च करने की आवश्‍यकता नहीं होती। बस कपल्‍स छोटे-छोटे मूवमेंट इंज्‍वॉय करके रिश्‍ते को मजबूत बना सकते हैं।

– जिन कपल्‍स के पास रोमांस और डेटिंग का समय नहीं है, वह माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप अपनाकर अपने आपको कमेटिड शो कर सकते हैं। इस रिलेशनशिप में छोटी-छोटी चीजों पर फोकस करके रिश्‍ते को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे तनाव व ब्रेकअप कम होगा और कपल्‍स के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

यंगर्स्‍टस कैसे कर रहे हैं माइक्रो-मैंस का यूज

माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप के फायदे
How youngsters are using micro-mansions

– माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप को निभाना बेहद आसान है। आप रोजमर्रा में अपने पार्टनर को कॉफी बनाकर, आई लव यू बोलकर या किचन में साथ वक्‍त बिताकर भी माइक्रो-मैसिंग कर सकते हैं।

– इसके तहत आप अपने पार्टनर को डिनर डेट पर ले जाएं। उसकी पसंद और नपसंद का ध्‍यान रखें। पार्टनर के लिए खाना बनाएं आदि।

– जरूरी नहीं कि आप एक-दूसरे से घंटों बात करें। आप छोटे-छोटे मैसेज, इमोजी और मीम भेजकर भी अपने प्‍यार का इजहार कर सकते हैं।

– पार्टनर को कभी भी हर्ट न करें। आप जितना समय भी साथ हों रोमांटिक बातें करें ताकि वह आपको जीवनभर याद रहें। इसी को माइक्रो-मैंस रिलेशनशिप कहते हैं। 

– जब आपका रिश्‍ता परिपक्‍व हो जाए तो आप पार्टनर की रजामंदी से इंटिमेट भी हो सकते हैं। सेक्‍स करने से दो लोगों के बीच की दूरी कम हो सकती है।