मनोज बाजपाई बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता है जिनकी निजी जिंदगी ज्यादा चर्चाओं में नहीं रहती लेकिन वो अपने अभिनय की वजह से काफी सुर्खियों में शुमार रहते है। मनोज बाजपाई की पर्सनल लाइफ भी ज्यादा लोगों को नहीं पता है लेकिन उनकी हर एक मूवीज के बारे में पूरे देश को पता होता है। वहीं आज हम आपके लिए उनकी मूवीज की खबर नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की स्टोरी लेकर आए है। मनोज बाजपाई ने अपने जीवन में इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है जिसके बाद वो आज एक सफल अभिनेता है।

मनोज बाजपाई की जीवन में काफी संघर्ष था लेकिन इन संघर्ष में उनके परिवार ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। हालांकि एक वक्त पर उन्होंने मुंबई और बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन उनकी किस्मत उनसे कुछ और ही चाहती थी। मनोज बाजपाई की दो शादी हुई है उनकी पहली शादी कुछ ख़ास ज्यादा समय तक नहीं चली लेकिन दूसरी शादी ने मिसाल कायम की। आज हम आपके साथ उनकी जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे है।

 

मनोज बाजपाई की पहली शादी

मनोज बाजपाई की पहली  शादी मुंबई और फ़िल्मी जगत से जुड़ने के पहले हुई थी। आपको बता दें कि, जब वे दिल्ली में थी तब उन्होंने शादी कर ली थी लेकिन किसी कारण की वजह से वो शादी टूट गई। बताया जाता है कि मनोज उस दौरान स्ट्रगल कर रहे थे। जिस वजह से ये रिश्ता टूट गया। जिसके बाद उन्होंने अपना फोकस उनके लक्ष्य पर रखा। मनोज दिल्ली छोड़कर मुंबई आ गए यहां उन्होंने फिर से फिल्मों में काम की तलाश शुरू की।

मनोज बाजपाई की दूसरी शादी

मनोज बाजपाई की दूसरी शादी 2006 में नेहा से हुई थी। मनोज-नेहा दोनों की लव मैरिज है दोनों ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया। जिसके बाद इस रिलेशन को शादी के मुकाम तक पहुंचाया। दोनों की जोड़ी की बात की जाए तो दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते है अब उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अवा नायला है। मनोज बाजपाई अक्सर अपनी फैमिली के साथ फोटोज शेयर करते रहते है।

कौन है नेहा

आपको बता दें कि, नेहा एक अभिनेत्री है लेकिन उनका असली नाम नेहा नहीं बल्कि शबाना रजा है। नेहा ने अपना बॉलीवुड करियर फिल्म ‘करीब’ से शुरू किया था। इस फिल्म में वो बॉबी देओल के साथ नजर आईं थी और ये फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। नेहा का पूरा परिवार महाराष्ट्र के नांदेड में रहता है। शबाना से नेहा का नाम बदलने का काम निर्देशक विधू विनोद चोपड़ा ने किया था। जिसके बाद लोग उन्हें नेहा के नाम से जानने लगे। हालांकि नेहा ने अपने जीवन में ज्यादा मूवीज में अभिनय नहीं किया है लेकिन कुछ ही अभिनय के जरिये उन्होंने अपना नाम बनाया है।

नेहा-मनोज की मुलाकात

नेहा की फिल्म ‘करीब’ रिलीज होने के बाद मनोज और नेहा की नजदिकियां बढ़ गईं थीं। वहीं इस बीच मनोज की फिल्म ‘सत्या’ भी बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और मनोज रातों-रात फेमस हो गए थे। इस मूवी से मनोज ने बॉलीवुड और फ़िल्मी जगत में अपनी पहचान बना ली थी। इसी साल नेहा-मनोज ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों की खबरे भी न्यूज़ में आने लगी थी।

नेहा ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा

शादी से पहले नेहा ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिसमें होगी प्यार की जीत, फिजा, राहुल, शामिल हैं। अभिनेत्री नेहा ने बॉलीवुड के अलावा भी तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया। लेकिन अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस ने महज 1 फिल्म में काम किया, क्योंकि वो अपने घर में ही व्यस्त रहने लगी थी। शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था। वहीं नेहा ने अपने एक खास इंटरव्यू में बताया था कि ” मेरे पास काम को लेकर कई ऑफर थे, लेकिन मैं अपने परिवार में बेहद खुश थी। जिस वजह से मैंने काम को खुद ही मना किया।”

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com