डिवॉर्स लेना नहीं है समझदारी, इन उपायों से रिश्‍ते को दें स्‍पार्क: Solutions of Divorce
Solutions of Divorce Credit: IstockDivorce

Solutions of Divorce: किसी भी रिश्‍ते को लंबे समय त‍क चलाने के लिए पर्याप्‍त समय देना पड़ता है। खासकर पति-पत्‍नी का रिश्‍ता बेहद खास और नाजुक होता है, जिसे निभाना आसान नहीं होता। शादी को लंबा चलाने के लिए सुरक्षा और पोषण देना पड़ता है। कई बार काम का प्रेशर, बच्‍चों और अन्‍य दायित्‍वों के बीच साझेदारी को बनाए रखना मुश्किल लगने लगता है। जब ऐसी समस्‍याएं उत्‍पन्‍न होती हैं तो कुछ कपल्‍स को तलाक लेकर अलग रहना ही बेहतर लगता है। लेकिन वहीं कुछ कपल्‍स को रिश्‍ते पर काम करना बेहतर विकल्‍प लग सकता है। यदि आप भी अपने रिश्‍ते को नया स्‍पार्क देने का विचार बना रहे हैं तो ये सिंपल से टिप्‍स आपकी मुश्किल हल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: अचानक बात क्यों बंद कर देता है बॉयफ्रेंड, जानिए क्या हो जाती है गलती: Boyfriend Stop Talking

दें क्‍वालिटी टाइम

Solutions of Divorce
give quality time

शादी में संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है कि कपल्‍स एक दूसरे को समय दें। कई बार एक-दूसरे को समय न देने की वजह से कपल्‍स के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिए मूवी जाएं, डिनर डेट करें या बच्‍चों की जिम्‍मेदारी कुछ समय के लिए परिवारजनों पर सौंप दें। ऐसा करने से रिश्‍ते में गर्माहट बनी रहती है।

कमिटमेंट करें

डिवॉर्स रिश्‍ते को खत्‍म करने का कोई बे‍हतर विकल्‍प नहीं है। इसलिए डिवॉर्स का फैसला करने से पहले रिश्‍ते को सुधारने का एक प्रयास जरूर करें। पार्टनर्स आपस में कमिटमेंट करें कि वह डिवॉर्स पर फोकस न करके अपनी शादी को बचाने का प्रयास करेंगे। हर उन छोटी-बड़ी गलतियों को बैठकर सुलझाएंगे जो डिवॉर्स का कारण बन रही हैं। कमिटमेंट करने से कपल्‍स बेहतर प्रयास कर सकते हैं।

एक-दूसरे को करें माफ

शादियां अक्‍सर तब टूटने लगती हैं जब एक व्‍यक्ति द्वेष रखता है। शोध से पता चलता है कि अपने साथी के प्रति अवमानना की भावना लगभग हमेशा बढ़ती रहती है। यदि इसका समय रहते समाधान नहीं किया गया तो डिवॉर्स  हो सकता है। ऐसी स्थिति में कपल्‍स के लिए एक-दूसरे को माफ करना सबसे महत्‍वपूर्ण है। जब कपल्‍स एक-दूसरे को माफ कर देते हैं तो वे रिश्‍ते में आगे बढ़ सकते हैं।

पार्टनर को दें सम्‍मान

रिश्‍ते को दें स्‍पार्क
Give respect to your partner

समय के साथ हर व्‍यक्ति बदलता है। उन परिवर्तनों को समझना, सराहना करना और अपनाना किसी भी रिश्‍ते के लिए महत्‍वपूर्ण है। रिश्‍ते को स्‍पार्क देने के लिए अपने साथी की बेस्‍ट क्‍वालिटी की एक लिस्‍ट बनाकर इनके कार्यों और गुणों की प्रशंसा करें। साथ ही अपने पार्टनर द्वारा किए गए कामों के लिए उनका सम्‍मान करें। इससे कपल्‍स को एक-दूसरे को समझने में आसानी होगी। आपके ये छोटे-छोटे प्रयास लाइफ इश्‍योरेंस का काम करेंगे।

Also read: गणपति बप्‍पा से सीखें रिश्‍तों को मधुर बनाने का सबक, नहीं आएगी परिवार में खटास: Relationship Advice

करें रेग्‍यूलर बात

स्‍मार्टफोन, टीवी और घर के कामों की वजह से आप अक्‍सर अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत किए बिना कई दिन गुजार देते हैं। जिसका अहसास आपको नहीं होता। अपने पार्टनर की भावनाओं और द्वेष को समझने के लिए जरूरी है कि आप एक-दूसरे के साथ रेग्‍यूलर बात करें। कई बार शिकायतें इसलिए उत्‍पन्‍न होती हैं क्‍योंकि एक पक्ष को लगता है कि उनका साथी उनकी बात नहीं सुनता और उनकी भावनाओं को कम आंकता है। अपनी लाइफ, इंट्रेस्‍ट, सपनों और भावनाओं के बारे में खुलकर बात करना रिश्‍ते में स्‍पार्क लाने का एक बेहतर तरीका है।