रिश्तेदारों के बीच दूरियां बढ़ाता है मोबाइल, ऐसे बनाएं रिश्ता खूबसूरत: Mobile Effect on Relationship
Mobile Effect on Relationship

रिश्तों के बीच ना लाएं मोबाइल, रिश्तों को बनाएं खुशहाल

हम रिश्तों को समय देने के बजाए हर समय फोन में ही व्यस्त रहने लगे हैंI अब बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपना स्क्रीन टाइम कम करें और अपनों को समय देना सीखेंI

Mobile effect on relationship: आज हम सब अपने मोबाइल फोन में इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अपनों को ही भूलते जा रहे हैंI रिश्तों को समय देने के बजाए हर समय फोन में ही व्यस्त रहने लगे हैंI हमारे ऐसा करने से रिश्तों में तो दूरियां बढ़ने ही लगीं हैं, साथ ही इसकी वजह से हम अकलेपन के भी शिकार होते जा रहे हैंI यह हमें अन्दर से भी खोखला करने का काम कर रहा है, जिसका हमें बिलकुल भी अंदाज़ा नहीं हैI अब बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपना स्क्रीन टाइम कम करें और अपनों को समय देना सीखें, ताकि रिश्तों की डोर कमजोर ना होI

Also read: जब पार्टनर फोन का जवाब ना दे, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Mobile Effect on Relationship
Talk together instead of talking on the phone

फोन पर बात करने और आमने-सामने बात करने में काफी अंतर होता हैI कई बार फोन पर हमारी कुछ बातें सामने वाले को समझने में परेशानी होती है और वे हमारी बातों का गलत मतलब निकाल लेते हैं, जिसकी वजह से बिना किसी बात के दूरियां बढ़ने लगती हैंI आप हमेशा कोशिश करें कि आपको जब भी कोई जरूरी बात करना हो, तो आप आमने-सामने बात करें ताकि कोई गलतफहमी ना पैदा होI

Busy on Phone
Don’t be busy with your phone when you are together

हम सबकी यह आदत हो गई है कि हम हर 5 मिनट पर अपना फोन चेक करते हैं, भले ही किसी का कोई मैसेज ना आया होI एक बार फोन हाथ में आते ही भूल जाते हैं कि हमारे सामने कौन बैठा हैI आपके ऐसा करने से रिश्तेदारों को ऐसा लग सकता है कि आप उन्हें अनदेखा करने के लिए ऐसा कर रही हैं और अगली बार वे आपके घर कभी आए ही नाI इसलिए जब रिश्तेदार आपके घर आएं तो कोशिश करें कि आप फोन का इस्तेमाल बहुत कम करें और ज्यादा समय उनके साथ बिताएंI

relatives' calls
Ignoring relatives’ calls

आजकल पेरेंट्स का फोन पेरेंट्स के पास कम और उनके बच्चों के पास ज्यादा रहता हैI ऐसे में जब किसी रिश्तेदार का फोन आता है तो बच्चे फोन देने के डर से कई बार खुद से बोल देते हैं कि मम्मी अभी व्यस्त हैं या फिर उनका फोन कट कर देते हैं ताकि उन्हें आपको फोन ना देना पड़ेI बच्चे आपके पीठ पीछे कब ऐसा कर देते हैं आपको पता भी नहीं चलता है और आपके रिश्तेदारों को ऐसा लगता है कि आपने ऐसा किया है और वे आपसे नाराज हो जाते हैंI इसलिए अपने बच्चों को जरूर सिखाएं कि जब किसी का फोन आए तो आपको जरूर बताएं और आप भी अपनी तरफ से किसी का कॉल अनदेखा ना करेंI

block
Never block them out of anger.

आपका अपने रिश्तेदारों के साथ कितना भी मनमुटाव क्यों ना हो गया हो, लेकिन आप कभी भी गुस्से में उन्हें ब्लॉक ना करें और ना ही उनका नंबर डिलीट करें, क्योंकि आपके ऐसा करने से रिश्तों में दूरियां कम होने के बजाए बढ़ती ही जाएगी, जिसे आपके लिए कम करना काफी मुश्किल हो जाएगाI   

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...