पुरुषों को फौलादी ताकत देते हैं ये सुपर फूड, खुश हो जाएगी आपकी पार्टनर: Superfoods for Men
Superfoods for Men

Overview:

पुरुषों को मिलने वाली फौलादी ताकत में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। पिछले कुछ सालों में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खान पान ने पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर काफी प्रभावित किया है।

Superfoods for Men: शरीर के सभी कामों को ठीक से पूरा करने में हार्मोंस का अहम रोल होता है। शरीर में कई प्रकार के हार्मोंस होते हैं, जो शारीरिक विकास से लेकर वजन और यौन इच्छाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। पुरुषों में ऐसा ही जरूरी हार्मोन है टेस्टोस्टेरोन। पुरुषों को मिलने वाली फौलादी ताकत में इस हार्मोन की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। शरीर में इसकी कमी से कई दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। पिछले कुछ सालों में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खान पान ने पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर काफी प्रभावित किया है। हालांकि कुछ सुपर फूड इस हार्मोन के लेवल को बूस्ट करने का काम भी करते हैं।

Superfoods for Men-पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का सही लेवल होना बहुत जरूरी है।
It is very important to have the right level of testosterone hormone in men.

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का सही लेवल होना बहुत जरूरी है। इससे  मांसपेशियां बढ़ती हैं और शरीर को ताकत मिलती है। यह पुरुषों की यौन इच्छाओं और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम होता है। यानी पुरुषों की सेक्स ड्राइव काफी हद तक इसी हार्मोन पर निर्भर है। टेस्टोस्टेरोन एनर्जी से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इसका स्तर सही होने पर आपको थकान कम होगी। यह मूड को अच्छा रखने में भी मददगार है। इसकी कमी से पुरुष डिप्रेशन, टेंशन और एंग्जायटी का शिकार हो सकते हैं। हड्डियों का घनत्व बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी टेस्टोस्टेरोन बहुत काम आता है।

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने के लिए ये 6 सुपर फूड बहुत ही असरदार हो सकते हैं।

हरी और पत्तेदार सब्जियों को अपनी डेली डाइट में शामिल करके टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरी हरी सब्जियों में हाई मैग्नीशियम होता है। ऐसे में ये फ्री रेडिकल्स यानी मुक्त कणों को निष्क्रिय करके टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाती हैं।  

अगर आप टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाना चाहते हैं तो डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। ये सभी कैल्शियम और विटामिन डी सहित कई पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इसलिए दूध, दही, पनीर, छाछ, घी आदि का भरपूर सेवन करें।  

अंडे को अपनी डाइट में शामिल करके आप टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बैलेंस रख सकते हैं।
By including eggs in your diet you can balance testosterone levels.

अंडे को अपनी डाइट में शामिल करके आप टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बैलेंस रख सकते हैं। अंडा गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, इसमें प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होते हैं। अंडे में सेलेनियम नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाता है।

अक्सर लोग प्याज को सिर्फ स्वाद से जोड़कर देखते हैं, जबकि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे नियमित खाने से नेचुरल तरीके से टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही एंटी एजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सभी फ्री रेडिकल्स से लड़कर टेस्टोस्टेरोन लेवल को हाई करते हैं। इसलिए खासतौर पर पुरुषों को सलाद में प्याज जरूर खाना चाहिए।

अनार बहुत ही हेल्दी फल है। कई बीमारियों को दूर करने के साथ ही यह यौन शक्ति को भी बढ़ावा देता है। आयरन से भरपूर अनार ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, जिससे पौरुष बनाए रखने में मदद मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह स्वादिष्ट फल एंटी एजिंग के गुणों से भी लबालब होता है। रोज एक अनार का सेवन करना टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बैलेंस रखता है।  

एवोकाडो आपको हर तरीके से हेल्दी रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और बोरॉन होता है, जिसकी मदद से नेचुरल तरीके से टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है। आप जामुन और चेरी जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करके सेक्स हार्मोन को बढ़ाते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...