Overview:
जिनसेंग में गिन्सेनोसाइड्स नामक एक पावरफुल यौगिक होता है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसकी जड़, पाउडर और कैप्सूल तीनों ही बहुत ही आसानी से मिल जाती हैं।
Ginseng Tea Benefits: प्रकृति ने इंसानों को जड़ी-बूटियों के रूप में कई शानदार उपहार दिए हैं। ये जड़ी-बूटियां वो उपहार हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में कारगर हैं। ऐसी ही एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी है जिनसेंग। जिनसेंग पैनेक्स वंश के बारहमासी पौधे की जड़ है। यह खासतौर पर चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। सदियों से इसका उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। जिनसेंग में गिन्सेनोसाइड्स नामक एक पावरफुल यौगिक होता है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसकी जड़, पाउडर और कैप्सूल तीनों ही बहुत ही आसानी से मिल जाती हैं। नियमित रूप से जिनसेंग को लेने के कई फायदे हैं।
बढ़ता है हार्मोन का स्तर

जिनसेंग में गिन्सेनोसाइड्स कंपाउंड होता है। यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और अन्य हार्मोन का स्तर बढ़ाता है। इतना ही नहीं इसके नियमित सेवन से पुरुषों की इरेक्टाइल डिसफंक्शन, शुक्राणुओं की कमी और इनफर्टिलिटी जैसी परेशानियां दूर होती हैं। जिनसेंग एंड्रोजेन हार्मोन को भी बढ़ाता है, जिससे पुरुषों की शारीरिक ताकत बढ़ती है। यह इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में मददगार है।
सुधरता है ब्लड सर्कुलेशन
अगर आपके हाथ-पैरों या शरीर में अक्सर सूजन रहती है तो जिनसेंग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जिनसेंग के नियमित सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह शरीर की सूजन कम करता है।
कम होता है तनाव
जिनसेंग से शरीर का तनाव कम होता है। साल 2017 में जर्नल ऑफ जिनसेंग रिसर्च में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार इस जड़ी-बूटी में हाइपोथैलेमिक पिट्यूटरी एड्रेनल एक्सिस को मजबूत करने की ताकत है। यह तनाव से लड़ने वाले हार्मोन कॉर्टिकोट्रॉफिन का स्तर बढ़ाती है। यही कारण है कि इसके सेवन के बाद आप एनर्जी महसूस करते हैं।
वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो जिनसेंग की चाय आपके लिए बेस्ट है। शोध बताते हैं कि जिनसेंग की चाय शरीर में जमी चर्बी को मोम की तरह पिघला सकती है। इसमें एंटी ओबेसिटी के गुण होते हैं। इससे मसल्स भी टाइट होती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिसके कारण भी वेट लॉस में मदद मिलती है।
दूर होगा वजाइनल इंफेक्शन
अक्सर महिलाएं वजाइनल इंफेक्शन का शिकार हो जाती हैं। इस परेशानी से जिनसेंग उन्हें राहत दिला सकता है। इसकी चाय का सेवन महिलाओं के लिए अच्छा रहता है। हालांकि इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा इंसान है जिसे तनाव न हो। स्ट्रेस, तनाव, चिंता कई बीमारियों का कारण है। इसका असर सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में नियमित रूप से जिनसेंग का सेवन करना चाहिए। यह आपको मेंटली रिलेक्स करेगा। यह महिलाओं को मूड स्विंग की परेशानी से भी बचाता है।
ऐसे कर सकते हैं जिनसेंग का सेवन
जिनसेंग का सेवन करना बहुत आसान है। इसकी जड़, पाउडर और कैप्सूल सभी आसानी से उपलब्ध हैं। जिनसेंग की चाय भी बहुत ही असरदार होती है। हालांकि दिनभर में तीन ग्राम से ज्यादा जिनसेंग का सेवन नहीं करना चाहिए। तीन से चार सप्ताह जिनसेंग का लगातार सेवन करने के बाद आपको कुछ समय का गैप देना चाहिए।
