बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कपल है जिसने यह साबित किया है कि जो प्यार निभाना चाहता है वो हर हालात में निभा देता है। वहीं टीवी इंडस्ट्री में कई कपल ऐसे है जो टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान मिले और उनकी जिंदगी बदल गई। जी हां आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको आज कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे है। जो मिले तो महज एक रियलिटी शो में थे लेकिन दोनों की केमिस्ट्री रियल लाइफ में ही बन गई। इतना ही नहीं बल्कि इन्होने अपने प्यार को नाम देते हुए शादी के बंधन में बंध कर हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे को सौप दिया।
रुबीना-अभिनव
View this post on Instagram
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिनव शुक्ला और उनकी अभिनेत्री पत्नी रुबीना दिलाइक को आज हर कोई जनता है। दोनों ने बिग बॉस के पिछले एपिसोड में हिस्सा लिया था और रुबीना ने इस शो को जीता भी था। वही इस शो पर दोनों ने खुलासा करते हुए कहा था कि वो जल्द ही तलाक लेने वाले थे लेकिन बिग बॉस के जरिए दोनों ने एक-दूसरे को एक और मौका देने का फैसला लिया। वहीं खुशी की बात ये है कि अब भी ये दोनों साथ है और साथ ही अब जोड़ा जल्द ही बेबी प्लानिंग भी करने वाला है।
जैस्मिन-अली
View this post on Instagram
इस लिस्ट में दूसरा नाम है जैस्मिन और अली का दोनों ने अपना करियर एक्टिंग की फील्ड में ही बनाया है। वहीं बिग बॉस 14 में जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करने आए अली गोनी के रिलेशन के बारे में हर कोई जनता है। वहीं अपनी दोस्त को सपोर्ट करने पहुंचे अली गोनी ने नेशनल टीवी पर ही ऐलान कर दिया कि वो उनके प्यार में हैं। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए ही थाम लिया। वहीं दोनों की खूबसूरत सी जोड़ी को जनता के द्वारा भी बहुत प्यार मिलता है।
असीम-हिमांशी
View this post on Instagram
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता असीम रियाज और मॉडल व पंजाबी अभिनेत्री और सिंगर हिमांशी खुराना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वहीं, दोनों को बिग बॉस 13 में प्यार हुआ था लेकिन प्यार का इजहार असीम रियाज ने शो के दौरान ही कर दिया था। असीम को पहली नजर में ही हिमांशी खुराना से इश्क़ हो गया था। जिसके बाद दोनों का प्यार आज दुनिया के लिए मिसाल कायम की है।
पवित्रा-एजाज
View this post on Instagram
बिग बॉस के इस सीजन ने कई लोगों की जिंदगी को बदला है। वहीं इसी सीजन में एजाज खान और पवित्रा पुनिया को भी एक दूसरे से प्यार हो हुआ था। जिसके बाद अब ये कपल फिलहाल लिवइन रिलेशनशिप में है। साथ ही दोनों को लेकर खबरे भी आ रही है कि, जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली है। दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते है और दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते रहते है।
कीथ-रोशेल
कीथ और रोशेल बिग बॉस में आने से पहले ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन बिग बॉस की वजह से दोनों ने एक-दूसरे को और भी करीब से जाना। साथ ही इस दौरान दोनों ने फैसला कर लिया की एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। वहीं शो खत्म होने के कुछ ही महीने बाद कीथ-रोशेल ने शादी कर ली थी।
मोनालिसा-विक्रांत
View this post on Instagram
वही इस लिस्ट में मोनालिसा और विक्रांत का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि, बिग बॉस 10 में मोनालिसा और मनु पंजाबी का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा था। लेकिन मौके पर बात को समलते हुए मोनालिसा ने शो पर ही विक्रांत से शादी रचा ली थी। जी हां मोनालिसा और उनेक मंगेतर विक्रांत की शादी बिग बॉस सेट पर ही हुई।
किश्वर-सुयश
View this post on Instagram
आपको बता दें कि दोनों कलाकारों की मुलाकात इसी सेट पर हुई थी। किश्वर और सुयश की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी और दोनों को इस दौरान ही प्यार का एहसास हुआ। जिसके बाद आज दोनों एक परफेक्ट कपल के नाम से जाने जाती है। किश्वर और सुयश ने अपने प्यार को शादी का नाम भी दिया और अब दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान भी कदम रखने जा रहा है।
युविका-प्रिंस
View this post on Instagram
यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा की प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी लाखों में एक है। वहीं रोडीज़ से सबके दिल को जीतने वाले प्रिंस ने यूबिका का दिल जीत लिया था। जिसके बाद दोनों बिग बॉस के नवें सीजन में आये और इस दौरान दोनों को प्यार हुआ। जिसके बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
बंदगी-पुनीश
View this post on Instagram
वहीं अब इस लिस्ट में नाम आता है पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का। जिनके इश्क के चर्चे हमेशा हवाओं में उड़ते रहते है। वहीं बिग बॉस के दौरान दोनों का रोमांस देखकर कई बार सलमान खान इन्हें टोक चुके थे। सलमान ने एक बार कहा था कि वो नेशनल टीवी पर खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखें। वहीं बिग बॉस के बाद दोनों की जोड़ी बनी है।
राहुल-दिशा
View this post on Instagram
इसके बाद अब नाम आता है नए नवेले व्यवाहित कपल दिशा और राहुल का। दोनों की भले ही अभी शादी हुई लेकिन दोनों का रिलेशन बिग बॉस से शुरू हुआ था और शादी के बदनदहं में बंध गया है।
बारिश में नोरा ने साड़ी पहन बरसाया कहर, वायरल हुई फोटोज
