Shola Aur Shabnam Contestants
Shola Aur Shabnam Contestants

Shola Aur Shabnam Contestants: जहां एक तरफ पिछले कुछ समय से सलमान खान के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19 चर्चा का विषय में बना हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ अब बिग बॉस को टक्कर देने के लिए तैयार है। एक नया रियलिटी शो कलर्स चैनल पर दस्तक देने वाला है। इस नए टीवी शो का नाम है, ‘शोला और शबनम’ है। इस रियलिटी शो में कपल्स एंट्री मारेंगे। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस शो का फॉर्मेट क्या होने वाला है, लेकिन शो के शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। इस रिपोर्ट में जानें ‘शोला और शबनम’ शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के लिए सेलेब्रिटी कपल्स को अप्रोच किया जा रहा है।

Shola Aur Shabnam Contestants
Hina khan Rocky Jaiswal

एक्ट्रेस हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

वहीं टीवी के पॉपुलर कपल एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

Karan kundra Tejaswi Prakash
Karan kundra Tejaswi Prakash

रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल्स की अंडरस्टेंडिंग कितनी है और वह एक-दूसरे को कितना जानते हैं, इस पर आधारित होगा।

बता दें कि फिलहाल एक्टर अली गौन और जैस्मिन भसीन लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

Jasmin Bhasin Ali Goni
Jasmin Bhasin Ali Goni

खबरों के अनुसार यह दोनों भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं, हालांकि अब तक इन रूमर्स पर ना तो अली और ना ही जैस्मिन ने रिएक्ट किया है।

वहीं फेमस कॉमेडियन सुदेश लहरी अपनी बीवी ममता के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

Sudesh Lahiri and wife
Sudesh Lahiri and wife

बता दें कि सुदेश लहरी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैं, इसके अलावा वह ‘लाफ्टर शेफ 2’ का भी हिस्सा हैं।

वहीं, सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो इस सीजन नए ट्विस्ट के साथ यह शो टीवी पर प्रसारित होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शो को 2.5 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है और अब बिग बॉस 19 तीन नहीं बल्कि साढ़े पांच तक टीवी पर प्रसारित होगा। हालांकि सलमान खान का यह शो ‘बिग बॉस 19’ 25 जुलाई से टीवी पर प्रसारित होगा।

When will bigg boss 19 start
When will bigg boss 19 start

शो के प्रीमियर को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर खबरें सामने नहीं आई हैं। हमेशा से ही टीवी पर आने वाला बिग बॉस अक्टूबर महीने में आता, लेकिन इस बार इसकी दस्तक पहले ही हो जाएगी वो भी लंबे समय तक के लिए। खैर, काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अब आखिरकार मेकर्स ने एक झलक शेयर की है जो बिग बॉस का बताया जा रहा है।

दरअसल, कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 26 मई की रात को एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा गया है, “जल्द आ रहा है।” यह तस्वीर एक आंख की है जो बिग बॉस का लोगो है। हालांकि, गौर फरमाने वाली बात है कि इस एक आंख वाली तस्वीर के अलावा मेकर्स ने कोई और हिंट नहीं दिया है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...