When will Big-Boss 19 start Know when new season will come and who will host
When will Big-Boss 19 start Know when new season will come and who will host

Overview: बिग-बॉस 19 कब शुरू होगा? जानें कब आएगा नया सीजन

Big-Boss 19 Update: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट रहती है। इसका हर सीजन हमेशा से ही हिट रहा है। हर सीजन में कुछ अनोखे कंटेस्टेंट्स नजर आते हैं, जो फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं। सलमान खान काफी लंबे वक्त से बिग-बॉस को होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान को फैंस होस्ट के तौर पर देखकर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। सलमान खान के बिना ये शो अधूरा सा है। अब तक ये शो कई कंटेस्टेंट्स की लाइफ में बदलाव ला चुका है।

Bigg Boss 19 Start Date: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस‘ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट रहती है। इसका हर सीजन हमेशा से ही हिट रहा है। हर सीजन में कुछ अनोखे कंटेस्टेंट्स नजर आते हैं, जो फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं। सलमान खान काफी लंबे वक्त से बिग-बॉस को होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान को फैंस होस्ट के तौर पर देखकर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। सलमान खान के बिना ये शो अधूरा सा है। अब तक ये शो कई कंटेस्टेंट्स की लाइफ में बदलाव ला चुका है।

वहीं, कुछ की जिंदगी बर्बाद भी कर चुका है। कुछ वक्त पहले ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन इंडिया) कलर्स टीवी से अलग होने का फैसला लिया है। ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। 

बिग-बॉस 19 का अपडेट

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग-बॉस 19 की शुरुआत जल्दी ही होने वाली है। इसे एंडेमोल शाइन इंडिया ही बनाएगा। फिर से फैंस को वही एंटरटेनमेंट और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 

क्या सलमान खान होस्ट करेगा बिग-बॉस

बहुत से फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या बिग-बॉस का सीजन 19 सलमान खान होस्ट करेंगे या नहीं। बता दें कि आने वाला एपिसोड भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं कि सलमान खान शो छोड़ रहे हैं। बता दें कि 59 साल के भाईजान अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी बिग-बॉस के अगले सीजन को भी होस्ट करेंगे। 

जून में आएगा प्रोमो

‘बिग बॉस 19’ का पहला प्रोमो जून के अंत में आएगा। वहीं, इसके नए सीजन का प्रीमियर जुलाई के आखिर तक रिलीज होगा। सलमान खान 16वीं बार बिग-बॉस को होस्ट करने जा रहे हैं। सलमान के बिना अब ये शो अधूरा सा लगता है। फैंस उनके बिना इस शो की कल्पना भी नहीं कर सकते। 

छाया हुआ है ‘बिग बॉस’ ओटीटी

‘बिग बॉस’ ओटीटी को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके OTT वर्जन के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। इसका पहला सीजन करण जौहर और दूसरा सीजन सलमान खान ने ही होस्ट किया था। वहीं, इसके तीसरे सीजन में अनिल कपूर नजर आए थे। हालांकि, फैंस को अनिल कपूर कुछ खास पसंद नहीं आए। ऐसे में उम्मीद है कि ओटीटी के भी सभी सीजन सलमान खान होस्ट कर सकते हैं। 

मतभेदों के कारण हुआ था विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ सोनी चैनल पर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच रचनात्मक मतभेदों के कारण ऐसा हो रहा है। इन शो को सोनी पर लाने के लिए बातचीत पहले से ही चल रही है।

इससे पहले, इंडिया टुडे डिजिटल ने खास खबर दी थी कि रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भविष्य तय नहीं था, क्योंकि शो के निर्माता बनिजय एशिया ने आखिरी समय में इससे हाथ खींच लिए थे।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...