Overview: क्या अब कलर्स चैनल पर 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' नहीं आएगा?
Bigg Boss And Khatron Ke Khiladi on Colors Channel: 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' कर्ल्स टीवी के सबसे हिट रियलिटी शोज में से एक हैं। ये दोनों ही शोज हमेशा से लोगों के दिलों में बसे रहे हैं। दर्शकों को ये दोनों ही शोज बहुत पसंद हैं। इंटरनेट पर इन दोनों शोज को लेकर खलबली मची हुई है। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि कर्ल्स इन दोनों शोज को बंद करने जा रहा है। बिग-बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं।
Bigg Boss and Khatron ke Khiladi: ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ कर्ल्स टीवी के सबसे हिट रियलिटी शोज में से एक हैं। ये दोनों ही शोज हमेशा से लोगों के दिलों में बसे रहे हैं। दर्शकों को ये दोनों ही शोज बहुत पसंद हैं। इंटरनेट पर इन दोनों शोज को लेकर खलबली मची हुई है। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि कर्ल्स इन दोनों शोज को बंद करने जा रहा है। बिग-बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं।
वहीं, खतरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी काफी लंबे वक्त से होस्ट करते आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो इन दोनों ही शोज का पता अब बदलने वाला है। यानी की अब ये दोनों ही शोज किसी और चैनल पर आएंगे। आइए जानें, क्या सच में ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को बंद किया जा रहा है?
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी होगा बंद?
टीवी के पावरहाउस कहलाने वाले शोज बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये दोनों ही शोज अब कलर्स टीवी पर नहीं आएंगे। बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी को कर्ल्स से हटाने के पीछे एक बड़ी वजह है। यह एक लड़ाई के कारण होने वाला है। इन दोनों ही शोज के मेकर्स ने क्रिएटिव डिफरेंस के कारण यह फैसला लिया है। प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच विवाद महीनों पहले शुरू हुआ था।
क्यों बदला जा रहा है चैनल?
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें, तो ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ दोनों ही शोज को बानीजे एशिया (एंडमॉल शाइन इंडिया) प्रोड्यूस करते हैं। इन्हीं के पास इन दोनों शोज के ग्लोबल प्रोडक्शन राइट्स हैं। काफी लंबे वक्त से कलर्स (वायकॉम 18) और एंडमॉल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डिफरेंस जारी है। इनके बीच वैचारिक मतभेद जारी है। चैनल शो के फॉर्मेट में काफी दखल देने लगा है। इसी वजह से इनके बीच मतभेद बढ़ने लगा है।
‘खतरों के खिलाड़ी’ क्या बंद होने वाला है?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का आने वाला अगला सीजन ‘एंडमॉल शाइन इंडिया’ ने प्रोड्यूस करने से साफ मना कर दिया है। ऐसे में ये खबरें जोर पकड़ रही हैं कि जल्दी ही खतरों के खिलाड़ी को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, दूसरी तरफ ‘बिग बॉस’ को भी बंद करने की खबरें जोरों पर हैं।
सोनी टीवी पर शिफ्ट होंगे दोनों शोज

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो एंडमॉल अगर इन दोनों शोज को बंद कर देता है, तो इन दोनों ही शोज को सोनी टीवी टेलिकास्ट करेगा। वैसे बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ का पहला सीजन सोनी टीवी पर ही लाइव किया गया था। तब इस शो को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। हालांकि, अभी तक कुछ भी क्लीयर नहीं है। चैनल और शो के मेकर्स की तरफ से अभी भी कुछ आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है।
