दीपक की लौ में बनी फूल की आकृति का क्या मतलब होता है, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण: Dipak ki Lau Rule
Dipak ki Lau Rule

Dipak ki Lau Rule: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। जब भी पूजा पाठ होती है तो दीपक जरूर जलाया जाता है। दीपक के बिना पूजा-पाठ अधूरी मानी जाती है। जब कभी भी आपने पूजा के दौरान दीपक जलाया होगा तो आपने एक चीज पर गौर किया होगा कि दीपक में जलने वाली लौ को अलग-अलग आकृति बनती है। इन्ही आकृतियों में से कभी-कभी फूल की आकृति भी बनती। क्या आप जानते हैं फूल की आकृति बनने का क्या संकेत होता है, इसका क्या मतलब होता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा विस्तार से बताएंगे कि अगर दीपक की लौ में फूल की आकृति बनती है तो इसका क्या मतलब होता है, तो चलिए जानते हैं।

Also read: महिलाओं को भूलकर भी नहीं छूना चाहिए शिवलिंग, जानें इसके पीछे की रोचक बातें: Hindu Belief

फूल की आकृति बनने का क्या मतलब होता है

  1. दीपक की लौ में फूल बने को हिंदू धर्म में एक शुभ संकेत बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि दीपक की लौ में फूल बने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
  2. दीपक की लौ में फूल बनने को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी बताई गई है। कुछ लोगों का मानना है कि दीपक के लौ में फूल बनने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसका यह मतलब होता है कि भगवान आपकी आस्था से प्रसन्न है और आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

क्या, कहता है विज्ञान

दीपक की लौ में फूल बनने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी बताए जाते हैं। एक कारण यह है कि दीपक की लौ में मौजूद कार्बन और हाइड्रोजन गैस एक साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड और जल वाष्प का निर्माण करती है। इस प्रक्रिया में कभी-कभी कार्बन डाइऑक्साइड के छोटे-छोटे कण एक साथ चिपक जाते हैं और फूल जैसी आकृति नजर आती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...