Credit card
Credit card

Credit Card Security Tips: आजकल हर कोई क्रेडिट कार्ड तो रखता ही है, ख़ासतौर पर युवाओं के लिए तो आज यह एक बहुत ही उपयोगी चीज़ बन चुका है, क्योंकि अगर आपके पास कैश हो या ना हो लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड है तो आपको अपने पसंद की एक भी चीज़ ख़रीदने से पहले दोबारा सोचना नहीं पड़ता। हालाँकि, इसी वजह से कई बार बिना ज़रूरतों के हम बेवजह शॉपिंग कर लेते हैं और लिमिट से ज्यादा कार्ड का उपयोग हो जाता है अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो सावधानी से करें नहीं तो आपको ये नुक़सान झेलने पड़ सकते हैं- 

सिबिल स्कोर ख़राब हो सकता है  

Credit Card
Credit Card

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और इसका भुगतान समय पर नहीं कर पाते हैं और लगातार आप डिफ़ॉल्टर होते जाते हैं तो इससे आपका सिबिल स्कोर ख़राब हो सकता है और इस वजह से आपको आगे ज़रूरत का कोई सामान, गाड़ी या घर ख़रीदने के लिए लोन मिलने में दिक़्क़त हो सकती है। इसलिए याद रखिए जितना आप कार्ड का पेमेंट कर सकें उतना ही खर्च करें। 

Use mindfully
Use mindfully

देना पड़ेगा ज्यादा ब्याज  

अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप क्रेडिट कार्ड से बेफिक्र होकर शॉपिंग कर सकते हैं और इसका भुगतान करने के लिए बैंक आपको 45 दिन का समय देती है। लेकिन अगर आप इन 45 दिनों में अपने क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो आपको इसके लिये भारी ब्याज देना पढ़ सकता है। यह ब्याज दर 30 फ़ीसदी तक हो सकती है। इसलिए भूलकर भी अपने क्रेडिट कार्ड का समय पर भुगतान करने से नहीं चूकें। 

देरी के लिये अतिरिक्त शुल्क  

अगर आप क्रेडिट कार्ड के पेमेंट की नियत तारीख़ से भुगतान करने में 2 दिन भी देर कर देते हैं तो आपको इसके लिये लेट फ़ीस देना पड़ती है जो कि 700 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक हो सकती है। लेट फीस  भुगतान करने से बचने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड के बिलिंग चक्र को समझें। 

Money
Money

न्यूनतम बकाया राशि 

हर महीने आपको कार्ड के स्टेटमेंट में कुल बकाया राशि के साथ ही न्यूनतम राशि की जानकारी भी दी जाती है जोकि कुल बकाया राशि की मात्र 5 फ़ीसदी होती है। न्यूनतम देय राशि का भुगतान करने के बाद आप अपने क्रेडिट कार्ड को एक्टिव तो बनाये रख सकते हैं लेकिन इसके बाद आपकी कुल बची बकाया राशि पर भारी ब्याज लगता रहता है। 

हर सुविधा पर लगती है फ़ीस  

जब आप कोई भी ख़रीददारी करते हैं तो आपसे कहा जाता है कि क्रेडिट कार्ड से लो कॉस्ट ई एम आई हो जाएगी। इसके अलावा कई बार बेंकें आपको क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की भी सलाह देती हैं लेकिन याद रखिए इन सभी सुविधाओं के लिये आपसे अच्छी ख़ासी फ़ीस वसूली जाती है जिसकी जानकारी आपको नहीं रहती है। इसलिए किसी भी सुविधा को लेने के पहले एक बार उसके टर्म्स एंड कंडीशंस अच्छे से पढ़ लें। 

तो, अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इन परेशानियों से बचने के लिए अपने कार्ड का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...