Landour Hill Station: लण्ढोर मसूरी के पास स्थित उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जिसका नाम एक गांव पर रखा गया था। हिमालय की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों, देवदार-चीड़ के घने जंगलों के साथ यह पर्वतीय स्थल बहुत हद तक सैलानियों को प्रभावित करने का काम करता है। यहां का मौसम सालभर खुशनुमा रहता है, इसलिए आप यहां किसी भी वक्त आ सकते हैं। यह एक ऐसा स्थल है जहां प्रकृति प्रेमियों और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों को जरूर आना चाहिए। मानसून के दौरान यहां के प्राकृतिक नजारे देखने लायक होते हैं। है। ऐसे में अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए लंढौर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं-
लंढौर क्लॉक टॉवर
लंढौर में मौजूद लंढौर क्लॉक टॉवर एक लोकप्रिय स्थल होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक स्थल भी है। आपको बता दें कि जिस तरह से शिमला का क्राइस्ट चर्च एक लैंड मार्क है ठीक उसी तरह लंढौर में मौजूद क्लॉक टॉवर एक लैंड मार्क है। ऐसे में अगर आप लंढौर घूमने के लिए जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको क्लॉक टॉवर घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। यहां हर समय सैलानियों की भीड़ लगी रहती है।
लाल टिम्बा व्यू पॉइंट
अगर आप पूरे लंढौर की खूबसूरत नज़ारा देखना चाहते हैं तो फिर आपको लाल टिम्बा व्यू पॉइंट पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि यह स्थान सबसे अधिक सूर्यास्त और सूर्योदय के लिए फेमस है। यहां से रात के समय पूरे लंढौर की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह टिब्बा लण्ढोर के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां से आप पहाड़ी खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। यहां का हरा-भरा क्षेत्र बहुत हद तक पर्यटकों को प्रभावित करता है। इस स्थल के पास कई दुकाने स्थित है जहां शॉपिंग भी कर सकते हैं।
सेंट पॉल चर्च
यहां के ऐतिहासिक स्थलों में आप एंग्लिकन चर्च को देख सकते हैं। चर्च की वास्तुकला सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। जानकारी के अनुसार इस चर्च का निर्माण 1893 में करवाया गया था। यह उस समय की बनाई गई एक विशाल चर्च है जहां 250 व्यक्ति आसानी से बैठ सकते हैं। ब्रिटिश आर्मी सर्विस के लिए यह चर्च काफी महत्व रखती थी। चर्च के आसपास फैली हरियाली इस प्राचीन जगह को खास बनाने का काम करती है।
केलॉग मेमोरियल चर्च
पहाड़ों के बीच में मौजूद केलॉग मेमोरियल चर्च घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। यह एक ऐतिहासिक जगह भी है। मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद केलॉग मेमोरियल चर्च सबसे प्राचीन चर्च में से एक माना जाता है। इस स्थान को सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप लंढौर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुंचें। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं। चर्च रंगीन ग्लास खिड़कियों के साथ शानदार गोथिक वास्तुकला को प्रदर्शित करती है। पर्यटक यहां चर्च की विशेषताओं और सुंदर वास्तुकला के कारण यहां आना ज्यादा पसंद करते हैं।
लण्ढोर लैंग्वेज स्कूल
आप यहां के खास लण्ढोर लैंग्वेज स्कूल को भी देख सकते है, जहां हिंदी भाषा के साथ-साथ ऊर्दू और पंजाबी भी सिखाई जाती है। इन भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए यहां विश्व भर से छात्र आते हैं। स्कूल की बिल्डिंग देखने लायक है। यह लैंग्वेज स्कूल खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के साथ बसा है। यह स्कूल भारत के चुनिंदा सबसे खास लैंग्वेज स्कूलों में जाना जाता है।
