Hills Station in Noida
Hills Station in Noida

Hill Station in Noida: अप्रैल की शुरूआत के साथ ही गर्मी के चलते तापमान बढ़ने लगता है। गर्म हवाओं के कारण एनसीआर हॉट स्पॉट कहलाता है। ऐसे में अधिकतर लोग कुछ वक्त निकालकर हिल स्टेशन पर जाने की तैयारी में जुट जाते हैं।  अब अगर आप नोएडा में रहते हैं और वहां से केवल कुछ घंटों की दूरी तय करके आप सुकून और ठंडे मौसम में रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं, तो इन जगहों का रूख करना न भूलें। नोएडा से ये जगह न केवल नज़दीक हैं बल्कि आप पांच से छह घंटे के अंदर यहां का रास्ता तय करके मन मुताबिक अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

लैंसडाउन

Hill Station in Noida
Lansdowne

अगर आप हरी भरी वादियां, उंचे पहाड़ और कल-कल करते झरनों का खूबसूरत नज़ारा देखने का मन बना रहे हैं, तो उत्तराखंड का लैंसडाउन आपकी इस हसरत को पूरा कर सकता है। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर बने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती को निहारने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं और यहां के प्राचीन चर्च, हैंडीक्राफ्ट बाज़ार और कैंपिंग का भी मज़ा लेते हैं। कैंपिंग के दौरान आप क्लिफ जंपिंग और फॉक्स फ्लाइंग समेत कई बेहतरीन एक्टिविटीज का भी अनुभव कर सकते हैं। वहीं अगर आप बोटिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां की भुल्ला ताल झील का रूख ज़रूर करें। इसके अलावा आप झील के किनारे आप घंटों वक्त बिता सकते हैं। लैंसडाउन की सबसे उंची पहाड़ी पर बना संतोषी माता मंदिर में आप दर्शनों के अलावा यहां से सनसेट का खूबसूरत और मनोरम दृश्य भी निहार सकते हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस हिल स्टेशन को देखने के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहता है। नोएडा से लैंसडाउन की दूरी मात्र 243 किमी है और आप लगभग 6 घंटे की ड्राइव करके यहां पहुंच सकते हैं।

नैनीताल

Hill Station in Noida
Nainital

अधिकतर लोग अपने हनीमून के लिए नैनीताल जैसी रोमांचक और खूबसूरत जगह का चुनाव करते हैं। चारों ओर फैली हरियाली से सराबोर इस क्षेत्र में हल्की सी बारिश से भी ठंड का माहौल बन जाता है। अगर आप यहां घूमने की तैयारी में हैं, तो नैनीताल की शान और पहचान नैनी झील में आप बोटिंग का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा कई ट्रैकिंग ट्रेल्स का लुत्फ उठा सकते हैं, जो आपके सफर में नयापन और रोमांच पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां शॉपिंग और लज़ीज़ खाने का भी मजा उठा सकते हैं।आाप भीड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो आप भीमताल में फुरस्त के चंद लम्हे बिता सकते हैं। वहीं अगर आप हॉर्स राइडिंग के शौकीन हैं, तो यहां बारापत्थर से घोड़े किराए पर लेकर सैलानी नैनीताल की अलग-अलग चोटियों की सैर कर सकते हैं। वहीं नैनीताल का चिड़ियाघर भी बेहद मशहूर है। जहां भालू, तेंदुए, साइबेरियाई बाघ, घोरल, हिरण, सांभर, भेड़िया और लोमड़ी जैसे जानवर भी दिखते हैं।  नोएडा से नैनीताल की दूरी 294 किमी है और आप महज 7 घंटे की ड्राइव से ये दूरी तय कर सकते हैं। 

कसौली

Hill Station in Noida
Kasauli

अपने सुहावने और मनभावन मौसम के लिए मशहूर कसौली पल में बादलों से घिर जाता है और पल भर में तेज़ सूरज की किरणें हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से कसौली करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। शहर की भीड़ और शोर से दूर कसौली खूबसूरत हिल स्टेशन है। कसौली में मंकी पॉइंट सबसे ऊंचा स्थान है, जहां से पर्यटकों को आकर्षक और मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है।

नारकंडा

Hill Station in Noida
Narkanda

नोएडा से 449 किमी की दूरी पर स्थ्ति नारकंडा एक छोटा और एक्टिविटिज़ से भरपूर हिल स्टेशन है। शिवालिक रेंज से घिरा नारकंडा शिमला से 65 किमी दूर एनएच 22 ओल्ड हिंदुस्तान तिब्बत रोड पर है, जो सर्दियों में स्कीइंग के लिए खासतौर से जाना जाता है।  अगर आप ट्रेकिंग ट्रेल्स का अनुभव करना चाहते हैं, तो यहां करीबन 7 किमी लंबा हाटू पीक ट्रेकिंग ट्रेल बना हुआ है। यहां खड़े होकर आप दूर- दूर तक फैली वादियों का खूबसूरत दृश्य निहार सकते हैं। इसके अलावा यहां के ताजे़ और रसेदार सेब भी बेहद मशहूर हैं। यहां पर आन वाले पर्यटक स्टोक्स फार्म के ताजे सेब का स्वाद ज़रूर चखते हैं। यहां का चेरी ब्लॉसम सीजन भी लोगों को बेहद पसंद आता है। नोएडा से नारकंडा की दूरी तय करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 10 घंटे का वक्त लग सकता है।

मैक्लॉडगंज

Hill Station in Noida
McLeod Ganj

बौद्ध मठों और ख़ूबसूरत वादियों से घिरा मैक्लॉडगंज कुदरती खूबसूरती का एक नायाब नमूना पेश करता है। हिमाचल की धर्मशाला से मात्र नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस हिल स्टेशन की तुलना अगर धरती पर स्वर्ग से की जाए, तो गलत नहीं होगा। अगर आप नोएडा के नज़दीक किसी हिल स्टेशन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, यहां की प्राकृतिक संदरता को निहारने के अलावा आप रोमांचक एडवेचरस स्पोर्टस का भी आनंद उठा सकते हैं। मैक्लॉडगंज के नज़दीक आपको ट्रेकिंग स्पॉट्स मिल जाएंगे। ज्यादातर पर्यटक आपको पैराग्लाइडिंग और पैरासेलिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते नज़र आएंगे। अपने मौसम के लिए विषेश रूप से प्रसिद्ध मैक्लॉडगंज बारिश की फुहार पड़ते ही और भी दिलकश लगने लगता है। मैक्लॉडगंज दो हिस्सों में बंटा हुआ है। जहां निचला हिस्सा धर्मशाला के नाम से जाना जाता है, तो वहीं ऊपरी भाग को मैक्लॉडगंज कहकर ही पुकारा जाता है। हरी भरी वादियों से घिरे इस हिल स्टेशन में पर्यटक मौज मस्ती के अलावा बौद्ध धर्म और उनके मठों से जुड़ी कई जानकारियां भी हासिल कर सकते है। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं, तो आप इस छोटे से शहर में पैदल चलकर यहां के मठों को निहार सकते हैं और यहां के बेहतरीन कैफे में चाय की चुस्कियां ले सकते हैं। यहां की चाय भी लोगो को खूब भाती है। इसके अलावा यहां का प्रसिद्ध त्रिउंड ट्रैक किसी एडवेंचर से कम नहीं है। नोएडा से मैक्लॉडगंज की दूरी 510 किमी है, जहां आप 10 घंटे 40 मिनट की ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।

Leave a comment