Highway Dhaba: फाइव स्टार से लेकर सेवन स्टार होटल तक खाने का स्वाद शायद आपने जरूर चखा होगा। मगर जो स्वाद हाईवे के ढ़ाबों की थाली में मिलता है, वो शायद इन नामी होटल्स के बस की बात नहीं। खुली हवा में कहीं बेंच तो कहीं चारपाई पर बैठकर खाना खाने का स्वाद अनोखा और बेहद दिलचस्प रहता है। अगर आप खाने के शौकीन है, तो ढ़ाबों की रिवायत और वहां का तौर तरीका आपके जहन में जरूर बस गया है। हाईवे पर निकलते ही यूं तो एक के बाद एक ढ़ाबे गाड़ी से नजर आते हैं। मगर आइए जानते हैं, एन चुनिंदा ढ़ाबो के बारे में, जिनका स्वाद अगर आप एक बार चख लें, तो यकीन मानिए आप दोबारा किसी और जगह का रूख नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए आपको सैर कराते हैं इन कमाल के ढ़ाबों की।
अमरीक सुखदेव ढ़ाबा

यहां के खाने के जायके की बात सबसे हट कर है। चाहे नान हो यां फिर स्टफ परांठा। एक बार अगर आप इसे चने की सब्जि के साथ चख लेंगे, तो बार बार यहीं खिचे चले आएंगे। हरियाणा के मूरथल जीटी रोड पर बने इस ढ़ाबे की काया पिछले कुछ सालों में पूरी तरह से बदल चुकी है। सड़क किनारे खुला एक छोटा सा ढ़ाबा आज युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां न केवल एसी रूम में बैठकर खाना खाने की सुविधा है बल्कि खुले में चारपाई पर बैठकर भी आप खाने का लुत्फ उठा सकते है। आप अपनी मर्जी के हिसाब से जगह का चुनाव कर सकते हैं। इस ढ़ाबे की खास बात ये है कि यहां हर वक्त लोगों का तांता लगा रहा है। अपने खाने के लिए मशहूर इस जगह परांठे के अलावा डोसा, छोले भटूरे, और कचौरी सब्जि भी हमेशा उपलब्ध रहती है। इसके अलावा आपको शेक्स और मॉकटेल्स भी आसानी से प्राप्त हो जाती हैं।
गरम धरम ढ़ाबा

गरम धरम ढ़ाबा मूरथल हाईवे पर लोगों को अपनी ओर आकष्रित करने वाले ढ़ाबों में से एक माना जाता है। फिल्मी जगत के सुपर स्टार धर्मेंद्र की फिल्मों की तर्ज पर इंटीरिर से सजाया गया ये ढ़ाबा देखने में जितना आकर्षित है, तो दूसरी तरफ यहा का खाना इतना लाजवाब है कि उसका स्वाद कई दिनोें तक आपकी जुबान पर टिका रहेगा। हाईवे पर निकलते ही ज्यादातर लोग इस ढ़ाबे का रूख जरूर करते हैं। यहां सब्जियों से स्टफ किए गए परांठे के अलावा फ्रूट परांठे भी खाने को मिलते हैं। इस ढ़ाबे का उद़घाटन फिल्मी सुपर स्टार स्वंय धर्मेंद्र ने किया था।
शर्मा ढ़ाबा

सीकर से जयपुर की ओर रवाना होते हुए अगर आप शर्मा ढ़ाबा पर खाना खाए बिना ही चल दिए, तो आप एक अनूठे स्वाद को चखने से चूक सकते हैं। राजस्थानी खाने के लिए मशहूर इस ढ़ाबे पर सुबह हो यां फिर शाम हर वक्त लोगों की खासी भीड़ जुटती नजर आती है। अगर आप यहां आते हैं, एक बार मावा रोटी और मावा नान का स्वाद अवश्य चखें, यकीन मानें आपको ऐसा घर जैसा स्वाद और कहीं नहीं मिल पाएगा।
गियानी दा ढ़ाबा

कालका शिमला हाईवे पर आने वाला गियानी दा ढ़ाबा हमेशा से खाने के मामले में लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। हिमाचल के धर्मपुर में आने वाले इस ढ़ाबे का खाना न केवल वेज है बल्कि यहां का नॉन वेज भी लोगों को खूब भाता है। बटर चिकल, लेमन चिकन और खीर यहां की स्पेशेलिटी है। इसके अलावा यहां की दाल मक्खनी और नान भी लोगों को खूब पसंद आते है। इस ढ़ाबे कम होटल में दिन हो यां रात हर वक्त लोगों की खासी भीड़ जुटती है। कम बजट में बेहतरीन खाने के लिए मशहूर इस ढ़ाबे पर कई लोग घंटों ड्राइविंग कर केवल परांठा और लस्सी का स्वाद चखने के लिए ही पहुंचते हैं।
भजन तड़का ढाबा

अगर आप अपनी गाड़ी से मुंबई की ओर जा रहे हैं, तो पुरानी मुंबई.पुणे एनएच 24 पर बने भजन तड़का ढाबे पर बने खाने का स्वाद चखना न भूलें। स्वाद के मामले में कई नामी होटल्स को पीछे छोड़ने वाले इस ढ़ाबे में देसीपन एक अनोखी झलक देखने को मिलती है। यहां लच्छे परांठे, लस्सी, चना मसाला समेत न जाने कितनी ही खाने की वैरायटी देखने को मिलती है, जिसका स्वाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की साफ सफाई और चीजों का रखरखाव भी आपको खूब पसंद आएगा। अगर आप अपने फेवरेट ढ़ाबों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो भजन तड़का ढ़ाबे का नाम लिखना कतई न भूलें।
सनी दा ढाबा

पुणे लोनावला रोड़ पर बने इस ढ़ाबे का खाना चखने के लिए यहां जरूर पहुंचते हैं। लोनावाला में एनएच 4 पुणे रोड़ पर बना ये ढ़ाबा एक बेहतरीन लोकेशन पर है, जहां पहुंचना बेहद आसान है। अपने हर व्यंजन से आने जाने वाले राहगीरों को संतुष्ट करने वाले इस ढ़ाबे में पॉकेट फ्रेंडली खाना ही मिलता है। जो हर किसी को पसंद भी आता है। इसके अलावा राजोली कबाब और तंदूरी पॉम्फ्रेटहर आने जाने वाले को खूब पसंद आता है। इसके अलावा यहां आने वाले ज्यादातर लोग जलेबी का आर्डर ज़रूर करते है। दरसल, उसका स्वाद इतना निराला है कि उसे एक बार चखने के बाद आप बार बार यहां का रूख करना चाहेंगे।