आप केवल 5000 रूपए में यह छ: जगह घूम सकते हैं। यहां आप कम पैसे में ही पूरे परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं। छुट्टी का लुप्त भी उठा लेगें और बच्चें भी खुश हो जाएगें।
अलवर

अरावली की पथरीली चट्टानों में बसा ऐतिहासिक शहर अलवर राजस्थान के मुख्य आकर्षणों में से एक है। यह दिल्ली से मात्र 166 किमी दूरी पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने इसी स्थल पर 13 साल भेष बदलकर बिताया था। इतिहास में यह स्थान मेवाड़ के नाम से भी जाना जाता था। यहाँ के किले, झील और यहाँ का अद्भुत दृश्य देखने लायक होता है। ।
नीमराना

दिल्ली से मात्र 122 किमी दूर नीमराना एक ऐतिहासिक शहर है। नीमराना में घूमने के लिए नीलकंठ मंदिर, सिलिसरेह झील, विराटनगर आदि स्थान हैं। नीमराना के पास ही भानगढ़ भी है जोकि सैलानियों के बीच खासा प्रसिद्ध है।
भरतपुर

दिल्ली से 195 किमी दूर स्थित भरतपुर आप वाया आगरा होकर भी पहुंच सकते हैं। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर का सर्वाधिक प्रसिद्द पर्यटन आकर्षण है।इस का निर्माण लगभग 250 वर्ष पहले महाराजा सूरजमलने करवाया था। वर्तमान में इस पार्क में कछुओं की 7 किस्में, मछलियों की 50 किस्में और उभयचरों की 5 किस्में पाई जाती हैं। इसके अलावा यह उद्यान पक्षियों की लगभग 375 किस्मों का प्राकृतिक आवास है।
नौकुचियाताल

दिल्ली से 300 किमी दूर स्थित नौकुचियाताल झील एक सुन्दर जल स्त्रोत है। इस झील के नौ कोने है। इस झील के नौ कोनो को देखना एक असम्भव सी बात है। आप यहां आकर बोटिंग, स्विमिंग, फिशिंग आदि कर सकते है। इसके अलावा माउंटेन बाइकिंग भी एक एड्वेंचर्स स्पोर्ट है जो कि बहुत से पर्यटकों को आकर्षित करता है और एक अलग रोमांच देता है।
सूरजकुंड

दिल्ली से लगा हुआ सूरजकुंड मात्र 20 किमी दूर हरियाणा में स्थित है। यहां की सूरजकुंड झील बहुत प्रसिद्ध है, जो बहुत शांत और सुन्दर है। इस झील का निर्माण राजा सूरजमल ने 10 वी शताब्दी में करवाया था। इसीके साथ दुनियाभर में सूरजकुंड का मेला बहुत प्रसिद्ध है और इसी प्रकार से सिर्फ एक दिन की छुट्टी में मिले समय को यादगार बनने के लिए यह जगह बहुत ही सुन्दर स्थान है।
गुड़गांव

दिल्ली से ही लगा हुआ गुड़गांव, सड़क मार्ग से मात्र 44 किमी दूर हरियाणा में स्थित है। यह दिल्ली से मेट्रो रेल सेवा से भी जुड़ा है। हरियाणा का यह सबसे ज्यादा विकसित शहर है। कई मल्टीनेशनल कंपनियों के आफिस इस शहर मे है। अच्छे होटल, रेस्टोरेंट, वाटर पार्क, माल आदि यहां उपलब्ध हैं। दमदमा झील, फर्रुखनगर किला, लैश्योर वैली पार्क, नूह, श्री शीतला माता मंदिर, फिरोज़पुर जीरका, पटौदी पैलेस, शीश महल, सोहना कार रैली, सुल्तानपुर झील पक्षी अभयारण्य, उरुसवति संग्रहालय, जामा मस्जिद,अलीवरदी मस्जिद आदि यहां देखने वाले स्पाट हैं।
ये भी पढ़ें –
क्या आपने देखा है देशभर में फैले ये बेहद खूबसूरत वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स
घूमने जा रहे हैं तो बैग पैक करने के पहले जरूर पढ़े सेलिब्रिटीज़ के ये स्मार्ट ट्रैवलिंग टिप्स
इंडिया के ये 7 खूबसूरत और अनोखे जंगल सफारी आपको कर देंगे रोमांचित
आप हमें ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
