SIP Investment Tips: आजकल के समय में बचत के लिए हर व्यक्ति अपने स्तर पर प्रयास करते हैं। निवेश भी बचत का ऐसा ही तरीका है। जाहिर है किसी भी काम को करने से पहले प्लान बनाया जाए तो वो काम कही हद्द तक आपकी सोच के अनुसार ही होता है। ठीक इसी तरह निवेश भी अगर सोच समझकर किया जाए तो सामान्य नौकरी करने वाला व्यक्ति भी अच्छा खासा मुनाफा कमा सकता है। यहां हम आपको एसआईपी यानी व्यवस्थित निवेश योजना (Systematic Investment Plan) में निवेश से जुड़ी ध्यान रखने योग्य बातें बता रहे हैं, जो आपके काम आने वाली हैं।
Also read : महिलाओं के ये 8 इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, बदल सकते हैं उनकी किस्मत: Investment Plan
क्या है एसआईपी?

निवेश से पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर एसआईपी है क्या? (SIP Investment Tips) दरअसल, एसआईपी निवेश की ऐसी रणनीति है जिसमें निवेशक को एक निर्धारित समयावधि के लिए एक विशेष म्यूचुअल फंड में समान राशि का निवेश करना होता है। एसआईपी में एक बड़ी राशि का निवेश करने के बजाय समय-समय पर एक छोटी राशि का निवेश करके काम करती है, जो अच्छा मुनाफा प्रदान करता है।
SIP में निवेश के समय ध्यान रखने योग्य बातें
लक्ष्य न बनाना: निवेश से पहले स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य बनाना जरूरी है। ऐसे करने से आपको सही एसआईपी चुनने और निवेश पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद मिलती है, जो निश्चित ही आपको लाभ प्रदान कर सकता है।
अधिक रिटर्न की आस: निवेश द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी और सामान्य गलती। क्योंकि सिर्फ उच्च रिटर्न के लिए एसआईपी के जरिये निवेश करना बड़ी गलती साबित हो सकती है। ये सोच शुरूआती निवेशकों के लिए तो काफी नुकसानदायक हो सकती है।
पोर्टफोलियो की नियमित समीक्षा न करना: निवेश के बाद हर निवेशक लाभ की उम्मीद करता है, जो स्वाभाविक है। लेकिन इस लाभ के लिए निवेश को नियमित रूप से अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करनी चाहिए। अगर जरुरत हो तो समायोजन भी करें।
बहुत अधिक या बहुत कम निवेश करना: निवेश करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि एसआईपी को आवंटित राशि (Allocated Amount) उनके अद्वितीय वित्तीय लक्ष्यों (Unique Financial Goals) और जोखिम के अनुरूप होनी चाहिए।
