Swami Premanand
Swami Premanand ji

Premanand Maharaj: सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी मामले के बाद सबके जुबान पर बस एक ही सवाल है कि शादी करने के पहले लड़का और लड़की दोनों को एक दूसरे से किस तरह के और क्या सवाल पूछना जरूरी हैं। इसी विषय को लेकर इन दिनों स्वामी प्रेमानन्द जी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्वामी से यही सवाल पूछ रहा है कि शादी से पहले अपने होने वाले जीवन साथी से कौन से प्रश्न पूछने चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

इन दिनों स्वामी प्रेमानन्द जी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति उनसे यह सवाल करता है कि गृहस्थ आश्रम में जाने से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से ऐसे कौन से प्रश्न पूछना चाहिए जिससे हमें पता चल जाए कि वह हमारे अनुकूल है या नहीं। इसके जवाब में स्वामी प्रेमानन्द जी कहते हैं कि आपके प्रश्नों से क्या होगा, हम गलत उत्तर दे दें तो क्या होगा, आप मान लेंगे। जैसा हम पूछें कि आप ब्रह्मचर्य हैं, आपने कभी किसी को नहीं स्वीकार किया। आप कह देंगे कि नहीं स्वीकार किया, आप झूठ भी तो बोल सकते हैं। इसमें कितना सच है, यह सिर्फ आप को ही पता है। 

स्वामी प्रेमानन्द जी आगे कहते हैं कि आप सामने वाले से पूछेंगे कि आप पवित्र हैं तो जीवन भर संशय में बने रहोगे। पहले खुद पवित्र बनो, ब्रह्मचर्य का पालन करो, उसके बाद दूसरे से उम्मीद रखें। पहले खुद की सच्चाई स्वीकार करें। भगवान से कहें कि हे भगवान मुझे ऐसा जीवनसाथी दें, जो हमें धर्म के अनुसार आप तक पहुंचा दे, भगवत प्राप्ति करा दे। भगवान से ही प्रार्थना करो कि हमें सही मार्ग पर ले जाने वाला जीवनसाथी दीजिए। एक बार हाथ पकड़ लिया, खुद को समर्पित कर दिया तो किसी और की ओर मत देखो। पति और पत्नी आपस में प्यार रखें। क्योंकि इन दिनों बहुत अपवित्रता फैल रही है। 

स्वामी प्रेमानन्द जी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक साधु ही स्वामी प्रेमानन्द जी से सवाल पूछ रहे हैं कि जो बच्चे प्रेम विवाह करना चाहते हैं, अपना पूरा जीवन साथ निभाना चाहते हैं, उन्हें अपने माता-पिता से कैसे और क्या बात करनी चाहिए। कई बार माता मां जाती है तो पिता नहीं मानते और जब पिता मां जाते हैं तो माता नहीं मानती। इस पर स्वामी प्रेमाननद जी का जवाब है कि अगर लड़का और लड़की आपसे सहमति मांग रहे हैं, आपके पैर छू रहे हैं तो मानना चाहिए। माता और पिता को लड़के और लड़की से बात करनी चाहिए, और वो भी एक बार नहीं कई बार। लड़की से पूछना चाहिए कि कहीं लड़का फ्रॉड तो नहीं है। अगर लड़का उचित है तो इसमें दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसी तरह लड़की से और उसके माता-पिता से कई बार मिलें और उन्हें जानें। लड़की को अच्छी तरह से समझे, उसका व्यवहार, उसका चरित्र देखने। कहीं ऐसा न हो कि शादी के अगले दिन जेवर गहने लेकर भाग जाए।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...