Perfect Picture Wedding: शादियों के मौसम में जब भी इंस्टाग्राम खोलो तो हर तरफ वेडिंग ग्लैमर नजर आता है। रॉयल वेडिंग से लेकर डेस्टिनेशन प्रीवेडिंग शूट, सब कुछ पिचर परफेक्ट होता है। इसलिए लोग अब अपनी शादी डेकॉर से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक को चुनने के लिए वेडिंग प्लानर नहीं इंस्टाग्राम से आईडिया ले रहे हैं।
एक दौर था जब शादियां बेहद सादगी भरी लेकिन पारंपरिक हुआ करती थी, जिसमें फूफा या जीजा
का नाराज हो जाना। या फिर दूल्हे पक्ष के लोगों में डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर नाराजगी या फिर श्रीदेवी के नागिन वाले गाने पर अजीबो-गरीब नागिन डांस, जिसमें एक व्यक्ति नागिन बन जाता और दूसरा अपने रुमाल से बीन बनाकर सपेरा। इस तरह की नाटकीय शादियां अब कम ही
देखने को मिलती हैं क्योंकि सोशल मीडिया के इस बदलते समय में शादियां भी इंस्टाग्राम के हिसाब से होने लगी हैं। जब भी शादियों के मौसम में इंस्टाग्राम खोलो तो हर तरफ शादियों का ग्लैमर नजर आता है। रॉयल वेडिंग से लेकर डेस्टिनेशन प्री वेडिंग शूट, सब कुछ पिचर परफेक्ट होता है। इसलिए
लोग अब अपनी शादी डेकॉर से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक को चुनने के लिए वेडिंग प्लानर नहीं इंस्टाग्राम से आईडिया ले रहे हैं। अगर वेडिंग प्लानर शादी प्लानर कर रहे हैं तो उनको भी इंस्टाग्राम ट्रेंड के हिसाब करने के लिए कहा जाता है। शादी की हर रस्म को इतने फैशनेबल और परफेक्ट तरीके से किया जाता है कि शादी की एलबम की जरूरत ही न पड़े।
ऐसा नहीं है कि पहले के समय में भव्य शादियां नहीं होती थी। लेकिन ये भी सच है कि आजकल के जमाने की तरह दिखावटी शादियां नहीं होती थी। आज के समय में होने वाली शादियों की भव्यता इंस्टाग्राम पर बखूबी दिखाई देती है। अगर आप अपने घर में किसी बुजुर्ग से शादी के निमंत्रण की
बात करें तो आपको पता चलेगा कि उस दौर में वेडिंग इनविटेशन की जगह मुंह से शादी के लिए निमंत्रण दिया जाता था जिसको ‘बुलावा’ कहा जाता है। लेकिन आज के समय में वेडिंग कार्ड ही नहीं
डिजिटल कार्ड का चलन है जो ‘सेव दा डेट’ पोस्ट के साथ आता है। इतना ही नहीं शादी के हैशटैग भी क्रिएट किए जा रहे हैं।
मीडिया-फ्रेंडली ऑउटफिट
जब हमारी दादी या मम्मी की शादी हुई थी तो उन्होंने लाल रंग या महरून रंग का लहंगा या साड़ी पहनी थी। लेकिन आज के समय में ब्राइड और ग्रूम सोशल मीडिया-फ्रेंडली कलर्स और डिजाइन का चुनाव कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे सेलिब्रिटी स्टाइल उनकी पसंद बन रहे हैं। इन इंस्टाट्रेंडिंग आउटफिट्स में पेस्टल शेड्स, फ्लोरल लेहंगा, फ्यूजन वियर शामिल हैं। इसके साथ
ही मेकअप को भी कैमरा परफेक्ट चुना जा रहा है। ताकि उनका हर लुक इंस्टा रील में परफेक्ट नजर आए।
सजावट का बदला ट्रेंड
एक वो समय था जब भारतीय शादियों की सजावट में बड़े-बड़े रंगबिरंगे बल्ब, चटक रंग की चांदनी, झालर वाले पर्दे, लाल और पीले गेंदे के फूल इस्तेमाल होते थे। लेकिन इंस्टाग्राम ट्रेंड के चलते अब शादियों की सजावट हल्के रंग में होने लगी है। एक तरह से यह यूरोपीय वास्तुकला से सम्बंधित
है, जिसमें सफेद या हल्के गुलाबी रंग के फूल और हरी पत्तियां शामिल होती हैं। इस तरह की सजावट न सिर्फ सादगी भरी लगती है बल्कि देखने में काफी शानदार लगती है। न सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटी बल्कि आम लोग भी इस तरह की मिनिमल सजावट को पसंद करते हैं और इस समय
में दूल्हा-दुलहन खुद अपनी सजावट के थीम को चुनते हैं, जिसमें फोटो-फ्रेंडली बैकड्रॉप, एलईडी लाइट्स, फ्लावर आर्च, फोटो बूथ भी शामिल होते हैं।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी

आपने देखा होगा कि इंस्टाग्राम पर शादी के किसी खास पल की रील तेजी से वायरल होती हैं। इस तरह के पल को प्लान किया जाता है जिसको कैंडिड मोमेंट कहते हैं, जिसमें हंसी, इमोशंस या डांस मूव्स हो सकते हैं। इंस्टा से आईडिया लेकर लोग इस तरह के पलों को क्रिएट करते हैं। साथ ही ड्रोन शॉट्स, रील-स्टाइल हाइलाइट वीडियोज भी बनाए जाते हैं। शादी के लिए ऐसे प्रोफेशनल वेडिंग फोटोग्राफर को हायर करते हैं जो ट्रेंडी रील या वीडियो के हिसाब से मूवमेंट कैह्रश्वचर करे। इसमें सिर्फ शादी ही नहीं रोका, रिंग सेरोमनी, हल्दी, मेहंदी, संगीत की रस्में भी शामिल होती हैं। ताकि
कोई भी मौका छूट न जाए।

फूड और प्रेजेंटेशन
शादियों में सिर्फ बुफे का होना ही काफी नहीं होता। फूड काउंटर का डेकोरेशन और प्लॉटिंग भी इंस्टा-फ्रेंडली होना चाहिए, जिसमें थीमबेस्ड ड्रिंक्स और डेसर्ट टेबल ऐसा हो कि कोई भी उसको खाने या पीने से पहले उसकी रील बनाए। साथ ही गेस्ट्स के लिए चाट लाइव स्टेशन और चॉकलेट फाउंटेन आकर्षण का केंद्र बनता है। अपनी पसंद की कैंडी या फ्रूट को चॉकलेट फाउंटेन को
डुबोकर खाते हुए कैंडिड मोमेंट क्रिएट करना और वेडिंग हैशटैग का इस्तेमाल करना शादी को ट्रेंडी बनाता है।
मनोरंजन और सरप्राइज एलिमेंट्स
शादियों में रस्मों और संगीत के अलावा अब मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज भी होने लगी हैं, जो पूरी तरह से इंस्टाग्राम की देन है। इन एक्टिविटीज में लाइव म्यूजिक बैंड या सेलिब्रिटी परफॉर्मंेस, फ्लैश मॉब डांस, क्रिएटिव ब्राइड एंट्री, गेस्ट्स के लिए फोटो कॉर्नर और फन प्रॉह्रश्वस आदि होते हैं। साथ ही जीतने वालों को गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। इसमें न सिर्फ सभी एन्जॉय
करते हैं बल्कि इंस्टा के लिए बढ़िया कंटेंट भी तैयार होता है।
ट्रेंड और रियलिटी का रहे बैलेंस

माना आज के इस युग में लोगों के लिए न सिर्फ शादियों में बल्कि हर मौके पर इंस्टा वेर्थी मोमेंट्स बनाना जरूरी है। लेकिन शादी के इस मस्ती भरे माहौल में जज्बात और रिश्तों की अहमियत भी बनी
रहनी चाहिए, जिसमें सभी की मुस्कान और खुशी के आंसू शामिल रहें। क्योंकि ये यादें और पल इंस्टाग्राम ट्रेंड के हिसाब से समय-समय पर नहीं बदलते। शादी का असली मकसद प्यार, रिश्ते और
खुशियां हैं और इंस्टा ट्रेंड इन्हें और यादगार बनाने का एक नया तरीका हो सकता है लेकिन असलियत नहीं। इसलिए ट्रेंड और रियलिटी का बैलेंस बनाते हुए शादियों को एन्जॉय करते रहें। ट्रेंड के चक्कर में अपनी संस्कृति और सभ्यता को न भूलें। क्योंकि यह पल तो आपके डाटा
में सालों साल रहेंगे लेकिन अगर हमने अपनी संस्कृति और सभ्यता को भुला दिया तो हमारी जड़े कमज़ोर पड़ जाएंगी।
“आज के समय में वेडिंग कार्ड ही नहीं डिजिटल कार्ड का चलन है जो ‘सेव दा डेट’ पोस्ट के साथ आता है। इतना ही नहीं शादी के हैशटैग भी क्रिएट किए जा रहे हैं।”
