Early Puberty in Children: The New Health Alarm Every Parent Must Know
Early Puberty in Children: The New Health Alarm Every Parent Must Know

Overview:बच्चों में जल्दी प्यूबर्टी: आज की सबसे बड़ी हेल्थ चिंता

आजकल भारत में बच्चे उम्र से 2-3 साल पहले प्यूबर्टी के लक्षण दिखाने लगे हैं। मोटापा, केमिकल युक्त खाना, स्क्रीन टाइम और तनाव इसके बड़े कारण हैं, जो बच्चों की शारीरिक-मानसिक सेहत पर गहरा असर डाल रहे हैं।

Precocious Puberty in Indian Children: हम में से ज़्यादातर माता-पिता को लगता है कि अगर हम खुद सिगरेट नहीं पीते तो बच्चे सुरक्षित हैं। लेकिन डॉ. विकास मित्तल (डायरेक्टर-पल्मोनोलॉजी, सीके बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली) चेतावनी देते हैं कि “सेकंड-हैंड स्मोक” यानी पासिव स्मोकिंग बच्चों के लिए इससे भी ज़्यादा ख़तरनाक है। सिगरेट, बीड़ी, हुक्का, अगरबत्ती, चूल्हा या कोयले का धुआँ – ये सब बच्चे अनजाने में सांस के साथ अंदर लेते हैं। उनके छोटे-नाज़ुक फेफड़े अभी बन रहे होते हैं, इसलिए ये ज़हरीले कण सीधे फेफड़ों की दीवारों को जला देते हैं और जीवनभर की बीमारियों की नींव रख देते हैं।

बच्चों पर क्यों पड़ता है सबसे ज़्यादा असर

Second-Hand Smoke: The Silent Killer Stealing Your Child’s Lungs
Second-Hand Smoke: The Silent Killer Stealing Your Child’s Lungs Credit: Istock

बच्चे प्रति मिनट बड़ों से ज़्यादा सांस लेते हैं, यानी कम समय में ज़्यादा धुआँ उनके अंदर जाता है। नवजात और छोटे बच्चे तो ज्यादातर घर के अंदर ही रहते हैं, इसलिए उनका एक्सपोज़र सबसे ज़्यादा होता है। डॉ. विकास मित्तल बताते हैं कि सेकंड-हैंड स्मोक से बच्चों में तुरंत खांसी, घरघराहट, सांस फूलना शुरू होता है और लम्बे समय में अस्थमा, बार-बार ब्रॉन्काइटिस-निमोनिया, साइनस की समस्या और कम उम्र में ही COPD जैसी गम्भीर बीमारी हो सकती है। सबसे डराने वाली बात – बालकनी में पीना, खिड़की खोल देना या “बच्चा दूसरे कमरे में है” कहना बिल्कुल बेकार है। धुएँ के अल्ट्रा-फाइन कण हवा में घंटों तैरते रहते हैं और पूरे घर में फैल जाते हैं। माँ के गर्भ में भी अगर पिता या परिवार का कोई सदस्य धूम्रपान करता है तो बच्चा जन्म से ही कमज़ोर फेफड़ों के साथ आता है।

बचाव के आसान लेकिन सख़्त कदम

डॉक्टर साफ कहते हैं – बचाव का एक ही तरीका है: घर और कार को पूरी तरह स्मोक-फ्री ज़ोन बनाना।

  • बच्चे के सामने, घर में, कार में, बालकनी में भी कभी सिगरेट-बीड़ी न जलाएँ।
  • अगरबत्ती, धूप, कोयले का इस्तेमाल कम से कम करें।
  • घर में अच्छा वेंटिलेशन रखें, एग्ज़ॉस्ट फैन चलाएँ।
  • परिवार के धूम्रपान करने वाले सदस्य को छुड़ाने में मदद करें – आज नहीं तो कल बच्चे की सेहत के लिए करें।
  • बाहर प्रदूषण ज्यादा हो तो बच्चों को मास्क पहनाएँ।

याद रखें, बच्चों के फेफड़े बहुत नाज़ुक होते हैं। आज अगर आपने धुएँ से बचाया तो आने वाले 50-60 साल तक उनके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे। Prevention ही असली इलाज है – और ये पूरी तरह आपके हाथ में है।

Input By-डॉ. विकास मित्तल (डायरेक्टर-पल्मोनोलॉजी, सीके बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली)

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...