सर्विंग-4 बॉउल,तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय 35 मिनट।

सामग्री

  • रागी – 1 कप
  • बाजरा ( – 1 कप
  • गेहूं – 1 कप
  • ऑरेंज मकई – 1 कप
  • मकई सफेद – 1 कप
  • लाल / ब्राउन राइस – 1 कप
  • मूंग – 1 कप
  • चना दाल – 1 कप
  • फ्राइड ग्राम – 1 कप
  • उड़द की दाल – 1 कप
  • बादाम – आधा कप
  • काजू – आधा कप
  • मूँगफली के दाने – आधा कप
  • पिस्ता – आधा कप
  • इलायची – 2 फली

 

विधि-

1-रागी, बाजरा, गेहूं, दोनों मकई, हरी दाल और चना दाल सभी को रात भर भिगो दें और  अंकुरित कर लेवें ।

2-बादाम, काजू, मूंगफली और पिस्ता को अंकुरित करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

3-अब पानी नितारकर अच्छी तरह सूखा लें और यदि चाहे तो से हल्का भून भी सकते हैं पर ख्याल रहे, कि यह जलना नहीं चाहिए।

.4-अब इन सबको एक साथ पीस कर उसमें इलायची मिला लें और इस मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर में रख लें।

टिप्स-

1. आप 2 बड़े चम्मच लेकर इससे दलिया बना सकते हैं। इसमें चाहे 1 कप पानी / दूध मिलाकर सेरेलेक बनाया जा सकता है।

2. चीनी / गुड़ भी मिलाया जा सकता है।

3. आप  दलिया/सेरेलेक को प्राकृतिक मिठास देने के लिए सिरप या किशमिश प्यूरी का उपयोग भी कर सकते हैं । 

यह भी पढ़ें-

गर्मी की कूल रेसिपी है लेमन लस्सी, जरूर करें ट्राई

10 बेस्ट पार्टी थीम्स

‘आपके बच्चे कहीं मोटापे का शिकार तो नहीं’

ऐसे बनाएं ‘रबड़ी केसर पिस्ता कुल्फी’

161 स्वादिष्ट मिष्ठानों की रेसिपी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  –

 

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।