Pad Leakage Problem: हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के दर्द को झेलना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई और भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन इसके बावजूद भी इसमें कई तरह की समस्याओं झेलनी पड़ती हैं। इस दौरान सभी महिलाओं को पैड लीकेज का डर रहता है। ये चीज एक महिला ही समझ सकती है।
यह भी देखें-जानें रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों का तेल लगाने के फायदे: Foot Massage Benefits
घर से निकलते हुए, स्कूल, ऑफिस और कॉलेज हर जगह एक ही डर रहता है, कहीं कपड़ों में दाग तो नहीं लग गया। हैवी फ्लो की वजह से भी कई बार पैड से ब्लड लीक हो जाता है और कपड़ों में खून का दाग लग जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको पैड लीकेज की समस्या से बचने के लिए कुछ जबरदस्त उपाय बताएंगे। इन उपायों की मदद से आप बेकिक्र होकर पीरियड्स के दिनों में भी कहीं भी आराम से घूम फिर सकेंगी।
सही तरीके से लगाएं पैड

अगर आप सही तरीके से पैड नहीं लगाती है, तो इसकी वजह से भी पैड लीकेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में सबसे पहला स्टेप है कि आप सही से पैड लगाएं। पैड को अंडरवियर के बीच में लगाना एक सही तरीका है। आजकल लोग क्लोथ पैड का इस्तेमाल करते हैं, ये आपके नॉर्मल पैड की तुलना में कम कम अब्सॉर्बेंट होता है। ऐसे में क्लोथ पैड का इस्तेमाल करने से बचें।
विंग्स पैड का करें उपयोग
पैड लीकेज की समस्या से बचने के लिए आपको अपने नॉर्मल पैड को विंग्स पैड से बदलना चाहिए। इसका इस्तेमाल करके भी आप लीकेज से बच सकती हैं। विंग्स पैड बहुत ज्यादा मूव नहीं होते, जिससे लीकेज भी नहीं होती। ये आपके अंडरवियर में बहुत ही अच्छे से चिपक सकते हैं। अल्ट्रा विंग्स वाले पैड लिक्विड को जेल में बदल देते हैं। इससे भी लीकेज की टेंशन नहीं रहती।
पैंटी लाइनर का करें उपयोग

अक्सर काम और पढ़ाई के लिए दिनभर घर से लंबे वक्त के लिए निकलने वाली महिलाओं को पैड लीकेज का डर रहता है। ऐसे में आपको इस समस्या से टेंशन फ्री रहने के लिए पैंटी लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। पैंटीलाइनर को पैड के साइडवेज और पैड के नीचे लगाकर आप लीकेज के डर से दूर हो सकते हैं। साथ ही आपको पीरियड्स के टाइम पर टाइट अंडरवियर पहनने चाहिए। इससे लीकेज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
थिकर अंडरवियर ही पहनें
पीरियड्स के दिनों में आपको थिकर अंडरवियर पहनने चाहिए। इससे लीकेज की समस्या नहीं होती और दाग लगने का डर भी कम रहता है। इसके अलावा ये काफी कंफर्टेबल भी होते हैं। अंडरवियर अगर लूज होगा, तो लीकेज की समस्या काफी ज्यादा रहेगी। ऐसे में इन बातों का भी खास ख्याल रखें।
मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करें

ये एक रियूजेबल प्रोड्क्ट है। ये कप कप रबर और सिलिकॉन का बना होता है। ये काफी सेफ भी है। मेंस्ट्रुअल कप को हर 6-12 घंटे में खाली करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से भी आपको लीकेज की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। साथ ही इसका इस्तेमाल काफी आसान भी है।
