Homemade Heating Pad : महिलाओं को पीरियड्स के दौरान चिड़चिड़ापन, थकान, मूड स्विंग्स के साथ ही बॉडी पेन और क्रैंप्स का दर्द भी झेलना पड़ता है। हर महीने आने वाले पीरियड्स महिलाओं के लिए हमेशा ही बड़ी समस्या बनते हैं। ओवर ब्लीडिंग या दर्दनाक क्रैंप्स, पीरियड्स अपने साथ फिजिकल प्रॉब्लम्स का पहाड़ लेकर आते हैं। यूं तो पेनकिलर से दर्द में आसानी से राहत मिल जाती है, लेकिन दवाइयों का नियमित उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
ऐसे में एक्सरसाइज, अच्छी डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और कुछ घरेलू टिप्स का इस्तेमाल कर इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। इन्हीं में एक, हीटिंग पैड्स बॉडी पेन से राहत दिलाने का बढ़िया तरीका हो सकते हैं। मार्केट में आसानी से हीटिंग पैड्स उपलब्ध हो जाते हैं, इसके अलावा आप घर पर भी आसानी से इन्हें तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, पीरियड्स के दर्द में राहत देने वाले हीटिंग पैड्स घर पर कैसे तैयार किए जा सकते हैं।
पीरियड्स के दर्द में राहत देंगे ये होममेड हीटिंग पैड्स
तौलिया भी आ सकता है हीटिंग के काम

- दर्द से राहत पाने के लिए हीट थेरेपी हमेशा ही एक बढ़िया विकल्प रहती है। हीटिंग पैड का इस्तेमाल मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है और दर्द में राहत दिलाता है। ऐसे में हीट थेरेपी के लिए हमेशा किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती, घर पर उपलब्ध सामान से भी हीटिंग पैड तैयार कर सकते हैं।
- एक अच्छी थिकनेस का तौलिया लें और उसे माइक्रोवेव ओवन के अन्दर 4-5 मिनट के लिए रख दें। तौलिए को धीरे धीरे गर्म होने दें, ताकि गर्माहट अंदर तक जा सके। अब इस तौलिए को सेकाई करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
- ध्यान रहे की तौलिया ज्यादा पतला ना हो, ऐसे में उसके जल्दी ठंडा हो जाने की संभावना रहती है। तौलिया ज्यादा गरम हो जाने पर किसी पतले कपड़े से कवर करके सेकाई की जानी चाहिए।
यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स
ट्यूब सॉक्स से तैयार हीटिंग पैड

- घर पर ट्यूब सॉक्स आसानी से उपलब्ध होते हैं, एक ट्यूब सॉक्स पेयर से 2 बढ़िया कियाफती हीटिंग पैड तैयार कर सकते हैं। हीटिंग पैड बनाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का मोजा उपयोग करना चाहिए नहीं तो बार-बार गर्म करने पर यह खराब हो सकता है।
- एक मोजा लें और उसे अच्छे से साफ कर लें। इस मोजे के अंदर पैर वाले हिस्से तक यानी लगभग आधे भाग तक चावल भर लें।
- अगले स्टेप में, मोजे के अंतिम सिरे पर गांठ लगा दें, जिससे चावल बाहर ना गिरने पाए। अब मोजे के अंदर भरे इन चावलों को गर्म करने से ये ट्यूब सॉक्स हीटिंग पैड में बदल जाएगा।
- चावलों को गर्म करने के लिए इस मोजे को माइक्रोवेव ओवन के अंदर 4 से 5 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर रख दें। माइक्रोवेव का टेंपरेचर अपने अनुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
- ध्यान रहे की अपनी स्किन सेंसटिविटी के हिसाब से इसका टेंपरेचर रखा जाए। अगर ज्यादा गर्म पैड से आराम मिलता है, तो मोजे को अच्छा खासा गर्म कर सेकाई करें। कई बार महिलाओं को ज्यादा गर्म पैड से समस्या होने लगती है, ऐसे में इसे हल्का ही गर्म करें।
- प्रॉपर हीटिंग के बाद इसे निकाल लें और आपका होममेड हीटिंग पैड तैयार है। ज्यादा गर्म होने पर किसी दूसरे कपड़े के साथ रखकर भी सेकाई की जा सकती है।
मार्केट में उपलब्ध हीटिंग पैड्स यूं तो आसानी से काम में लाए जा सकते हैं, लेकिन उनके साथ दुर्घटना होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। घर पर बनाए गए ये हीटिंग पैड्स किफायती होने के साथ ही सेफ भी हैं।
