Places to Khajuraho
Places to Khajuraho

Places to Khajuraho: मध्य प्रदेश में स्थित खजुराहो अपनी अनूठी स्थापत्य कला, ऐतिहासिक मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। खजुराहो के मंदिर अपनी शिल्पकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण विश्व धरोहर स्थलों में शामिल हैं लेकिन यह क्षेत्र केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है। इसके आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो इतिहास, प्रकृति और रोमांच प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यदि कोई पर्यटक खजुराहो की यात्रा पर आता है और यहाँ के आसपास की जगहों को भी देखना चाहता है तो उसे पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, रानेह जलप्रपात, अजायगढ़ किला, बामनी जलप्रपात और महोबा जैसी अद्भुत जगहों की सैर अवश्य करनी चाहिए। 

खजुराहो से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित पन्ना राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीवों के शौकीनों के लिए एक शानदार गंतव्य है। यह भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक है जहां बाघों के अलावा तेंदुए, नीलगाय, भालू और अनेक दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी देखे जा सकते हैं। केन नदी के किनारे बसा यह अभयारण्य न केवल अपनी वनस्पति और जीवों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यहाँ की जीप सफारी और बोटिंग पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करती हैं। 

Raneh Falls
Raneh Falls

खजुराहो से केवल 20 किमी दूर स्थित रानेह जलप्रपात प्रकृति की अनूठी कृति है। यह जलप्रपात केन नदी पर स्थित है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी रंगीन ग्रेनाइट चट्टानें हैं। बारिश के मौसम में जब यहाँ की धाराएँ पूरे वेग से गिरती हैं तो यह दृश्य अत्यंत मनमोहक लगता है। यहाँ पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के झरने और वाइल्डलाइफ सेंचुरी देखने को मिलती है जो इसे और अधिक रोमांचक बनाते हैं।

Ajaygarh Fort
Ajaygarh Fort

अगर किसी को इतिहास और वास्तुकला में रुचि है तो अजायगढ़ किला अवश्य देखना चाहिए। यह किला खजुराहो से 80 किमी दूर स्थित है और इसे चंदेल राजाओं की वीरता का प्रतीक माना जाता है। लगभग 1,500 फीट ऊँची पहाड़ी पर स्थित यह किला न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है बल्कि यहाँ से विस्तृत प्राकृतिक नज़ारा भी देखा जा सकता है। किले के अंदर स्थित अजय पाल मंदिर और प्राचीन जलाशय इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं। 

Bamani Falls
Bamani Falls

खजुराहो से 35 किमी की दूरी पर स्थित बामनी जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह जलप्रपात पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है और अपनी सुंदरता व शांति के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में यह जलप्रपात अपनी पूर्ण भव्यता के साथ बहता है जिससे इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। यह स्थान पिकनिक और ट्रैकिंग के लिए भी उपयुक्त है। 

खजुराहो से 60 किमी की दूरी पर स्थित महोबा इतिहास प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। यह नगर चंदेल राजाओं की भूमि रही है और यहाँ कई ऐतिहासिक स्मारक स्थित हैं। महोबा में स्थित सूर्य मंदिर, काकरा कोट किला, गोखार पहाड़ी और कीरत सागर झील यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा यह शहर अपनी बुंदेली संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और लोककला के लिए भी प्रसिद्ध है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...