Sequence Saree: सीक्विन साड़ियां ट्रेंड में लगातार बनी हुई हैं। फिर चाहे पार्टी मूड ऑन हो या रिसेप्शन पर जलवा बिखेरना हो, सीक्विन साड़ियों से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है।
डस्ट पिंक सीक्विन साड़ी
यह आलिया भट्ट का लेटेस्ट साड़ी लुक है, जिसके लिए उन्होंने डस्ट पिंक कलर की सीक्विन साड़ी पहनी। इसके साथ सैटिन ब्लाउज परफेक्ट दिख रहा है।
आइवरी सीक्विन साड़ी

फ्लोरल वर्क के साथ यह सीक्विन साड़ी आइवरी कलर में है और फ्रिल बॉर्डर के साथ होने की वजह से बहुत
सुंदर दिख रही है। फुल स्लीव और शॉर्ट नेकलाइन ब्लाउज परफेक्ट मैच है।
स्काई ब्लू सीक्विन साड़ी

यह स्काई ब्लू सीक्विन साड़ी हर मौसम के लिए सही है। इसके साथ डीप प्लंजिंग सैटिन ब्लाउज गॉर्जियस
लुक दे रहा है।
डस्ट ब्लू सीक्विन साड़ी

यह डस्ट ब्लू सीक्विन साड़ी बहुत सुंदर है। इसका बॉर्डर भी फ्रिल लुक में है और साथ में
वेलवेट ब्लाउज नहले पर दहला है।
बेज सीक्विन साड़ी

यह बेज साड़ी प्लेन है, सिर्फ इसके बॉर्डर पर सीक्विन वर्क है। इस तरह की साड़ी को आप
दिन के फक्शन में भी पहन सकती हैं।
फ्लोरल सीक्विन साड़ी

यह सीक्विन साड़ी फ्लोरल पैटर्न में है और उतनी ही खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज है।
ऑम्ब्र ब्लू सीक्विन साड़ी

यह सीक्विन साड़ी ब्लू के डूअल शेड में है, जिसमें एक डार्क ब्लू और दूसरा लाइट ब्लू शेड है। इसके
साथ डार्क ब्लू सीक्विन ब्लाउज है।
ग्रे सीक्विन साड़ी

ग्रे कलर शाम के समय गॉॢजयस लुक देता है। इसके साथ ग्रे स्लीवलेस सैटिन ब्लाउज है। इस तरह की साड़ी क्लासी लुक देती है।
