Kartik Amavasya 2025
Kartik Amavasya 2025

Overview: दीपावली से पहले करें यह तैयारी

कार्तिक अमावस्या की रात यानी दीपावली पर किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। सात मुखी दीपक, श्री यंत्र स्थापना, कौड़ी, झाड़ू, चांदी का हाथी और दीपदान जैसे उपाय करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वृद्धि होती है।

Kartik Amavasya 2025: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को हर साल दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह रात धन, सुख और समृद्धि की देवी को प्रसन्न करने वाली मानी जाती है। इस वर्ष दीपावली का पावन पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि इस रात किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता को दूर करते हैं और पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

दीपावली का महत्व

दीपावली का पर्व केवल हिंदू धर्म में ही नहीं बल्कि हर संप्रदाय के लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं। यह रात अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। अमावस्या की इस विशेष रात्रि को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। तंत्र शास्त्र के अनुसार, इस रात की गई साधनाएं शीघ्र फल देती हैं क्योंकि यह समय दैवीय और आसुरी दोनों ऊर्जाओं का सक्रिय काल होता है। इसलिए दीपावली की रात कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

दीपावली से पहले करें यह तैयारी

दीपावली से एक दिन पहले घर में श्री यंत्र लाना शुभ माना जाता है। अमावस्या की रात इसे पंचामृत से स्नान कराएं, लाल कपड़े में लपेटें और कलावा बांधें। फिर इसे घर के पूजास्थान में स्थापित करें और गाय के घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। पूजा के दौरान गोपाल सहस्त्रनाम का 108 बार पाठ करने से हर कार्य में सफलता मिलती है और माता लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

दीपावली की रात करें ये उपाय

  1. सात मुखी दीपक का प्रयोग करें

दीपावली की रात सात मुख वाला घी का दीपक जलाएं। यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में स्थायी सुख-समृद्धि लाता है। अगर नौ बाती वाला दीपक जलाएं तो धन की प्राप्ति और आर्थिक उन्नति होती है।

  1. नई झाड़ू का उपाय

इस दिन एक नई झाड़ू अवश्य लाएं और एक झाड़ू मंदिर में दान करें। इसे लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने का सरल उपाय माना जाता है। यह कार्य घर से दरिद्रता को दूर करता है।

  1. कौड़ियों से बढ़ेगा धनलाभ

पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में डुबोकर लाल कपड़े में बांधें और तिजोरी में रखें। यह उपाय घर में धनलक्ष्मी को आकर्षित करता है।

  1. मंगल कलश की स्थापना करें

एक ताम्र या कांस्य कलश में जल भरकर उसमें आम के पत्ते और नारियल रखें। कलश पर स्वास्तिक बनाएं, मौली बांधें और इसकी विधिवत पूजा करें। इससे घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

  1. देहरी की पूजा करें

घर की दहलीज पर सुंदर सातिया बनाकर उस पर चावल की ढेरी रखें। उस पर मौली बंधी हुई सुपारी रखें और दीपक जलाएं। यह उपाय घर में शुभता और स्थिर लक्ष्मी का वास लाता है।

  1. चांदी का हाथी रखें

मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को हाथी प्रिय हैं। इसलिए घर में ठोस चांदी का हाथी रखना शुभ होता है। यह राहु के दोष को दूर करता है और घर में शांति बनाए रखता है।

  1. दीपदान से मिलेगा सौभाग्य

दीपावली की रात 13 दीपक विशेष स्थानों पर जलाएं- घर के पूजाघर, तुलसी के पास, दरवाजे पर, पीपल के नीचे, मंदिर में, कूड़ादान के पास, बाथरूम, मुंडेर, खिड़की, छत और चौराहे पर। इन दीपों से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धनलाभ के द्वार खुलते हैं।

विशेष टोटके से बढ़ेगा सौभाग्य

7 या 11 काली मिर्च के दाने सिर से घुमाकर दक्षिण दिशा में फेंकें। शत्रु नष्ट होंगे और धनलाभ होगा।

5 सुपारी, 5 काली हल्दी और 5 कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर पूजा करें और अगले दिन तिजोरी में रखें।

दरवाजे पर सरसों के तेल और सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। नकारात्मकता दूर होती है।

व्यापार में लाभ के लिए साबुत फिटकरी को दुकान में घुमाकर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें।

रात में चौराहे पर दीपक जलाएं और पीछे मुड़कर न देखें। यह दोष निवारक उपाय माना गया है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...