Easy Cleaning Tips
Easy Cleaning Tips

Summary: घर की सफाई के 10 आसान आइडियाज: हर मौसम में रखें अपना घर चमचमाता और स्वस्थ

इन 10 सफाई आइडियाज से आपका घर हर मौसम में रहेगा साफ, चमकदार और हेल्दी।
रोज़ाना की झाड़ू-पोछा से लेकर डीप क्लीनिंग और नेचुरल फ्रेशनर तक, जानें घर को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के आसान उपाय।

Easy Cleaning Tips: हर कोई चाहता है अपना घर हमेशा साफ-सुथरा, चमचमाता और सुंदर दिखे। लेकिन बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, और व्यस्त दिनचर्या के चलते घर की सफाई बनाए रखना आसान नहीं होता। ऐसे में सफाई से जुड़े बेहतरीन उपाय अपनाकर आप अपने घर को हर मौसम में साफ़-सुथरा और आकर्षक बना सकते हैं। हर दिन झाड़ू-पोंछा, हफ्ते भर में एक बार की गई डीप क्लीनिंग और नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग न सिर्फ घर को चमकदार बनाता है, बल्कि घर के अंदर के वातावरण को भी स्वस्थ बनाये रखता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका घर हमेशा नया और सुंदर दिखे, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं।

Happiness is a well-decorated and clean room
Home, but make it art

घर की सफाई की शुरुआत बेसिक चीज़ों से होती है। रोज़ाना झाड़ू और पोंछा लगाने की आदत से घर में धूल नहीं जम पाती है। अगर आप चाहें तो हफ्ते में दो बार डिसइंफेक्टेंट मॉप का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया और कीटाणु भी खत्म हो जाएं।

सिर्फ रोज़ की सफाई काफी नहीं होती। हफ्ते में एक दिन पूरा समय घर की डीप क्लीनिंग में लगाएं। इसमें घर के पंखे , फर्नीचर के नीचे का हिस्सा ,दीवारों पर जमी धूल, स्विच बोर्ड और खिड़कियों की सफाई शामिल करें। ये तरीका आपके घर को लंबे समय तक नया बनाए रखेगा।

किचन घर की वह जगह है जहाँ सबसे ज्यादा गंदगी और चिकनाई जमा होती जाती है। नींबू और बेकिंग सोडा के घोल से सिंक, गैस स्टोव और टाइल्स को साफ करें। इससे तेल की परत भी हटेगी और खुशबू भी बनी रहेगी।

फर्नीचर की सुंदरता तभी बनी रहती है जब उन पर धूल ना जमे। माइक्रोफाइबर कपड़े से रोज़ हल्की डस्टिंग करें। लकड़ी के फर्नीचर पर थोड़ी-सी फर्नीचर पॉलिश लगाने से वो और भी चमकदार दिखेंगे।

कार्पेट में धूल, कीड़े और गन्दगी आसानी से जमा हो जाती है। महीने में एक बार इन्हें वैक्यूम क्लीनर से साफ करें या धूप में सुखाएं। चाहे तो बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर छोड़ दें और फिर झाड़ दें, ऐसा करने से गन्दगी से आने वाली गंध भी गायब हो जाएगी।

गंदगी का बड़ा कारण अव्यवस्था होती है। अलमारी को कम से कम तीन महीने में एक बार जरूर रीऑर्गनाइज़ करें। जिन चीज़ों की जरूरत नहीं, उन्हें किसी जरूरतमंद को दें। इससे स्पेस बढ़ेगा और सफाई आसान होगी।

Keeping it clean, one scrub at a time
Just a little bit of washroom therapy.

किसी मेहमान के आने पर ही नहीं बल्कि बाथरूम को साफ रखना हाइजीन के लिए जरूरी है। रोज़ाना फ्लोर क्लीनर और डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार नींबू या सिरका डालकर टाइल्स और नलों को पोंछें ,ये दाग हटाने का सबसे आसान तरीका है।

अक्सर हम खिड़कियों और दरवाज़ों की सफाई को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। इन जगहों पर जमी धूल घर की हवा को भी गन्दा करती है। हफ्ते में एक बार गीले कपड़े और सिरके के मिश्रण से इन्हें अच्छी तरह से पोंछें।

कमरे में नेचुरल फ्रेशनर जैसे नींबू, लैवेंडर ऑयल या कपूर का इस्तेमाल करें। ये न केवल घर को खुशबूदार बनाते हैं बल्कि कीटाणु भी दूर रखते हैं।

घर की सफाई सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं होती। बच्चों को उनका कमरा साफ रखने की आदत डालें, और बाकी सदस्य भी अपने-अपने हिस्से का काम करें। इससे न सिर्फ घर साफ रहेगा बल्कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो जाएगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...