गूदेदार पौधा(succulent plant)ऐसे पौधे होते हैं जिनका कोई भाग साधारण से अधिक मोटा या मांसल वाला होता है. यह अक्सर शुष्क या रेगिस्तानी क्षेत्रों में पानी रखने के लिए देखा जाता है. यह पानी आमतौर से पौधे के पत्तों या टहनियों व शाख़ों में रखा जाता है और उन्हें काटने पर रस,जल या गोंद देखी जा सकती है.कुछ गूदेदार पौधे आप घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं
मिट्टी कैसे तैयार करे-अच्छी तरह की जल निकासी वाली मिट्टी, इन गूदेदार पौधों के लिए सही रहती है.ध्यान रहे जड़ों पर पानी ज़्यादा देर तक न ठहरे अन्यथा पौधा सड़ जाएगा
१-कैक्टस-कैक्टस के हर पौधे में भले ही काँटे हों लेकिन इसकी विकास बंजर भूमि में होता है.इसके कई रंग बिरंगे फूल भी मिलते हैं.औषधीय गुनो के साथ यह (आर्थ्राइटिस,बवासीर)ऐंटिबायोटिक के रूप में ज़ख़्म भरने में सहायक है.
२-अल्लोवेरा-घ्रतकुमारी या ग्वारपाठा एक औषधीय प्लांट है,जो त्वचा सम्बंधी समस्याएँ,जैसे,मुँहासे,रूखी त्वचा,झुर्रियोंऔर गति एड़ियों के लिए काफ़ी लाभप्रद है. यह ख़ून की कमी को दूर करता है तथा शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
३-जेड प्लांट-फ़्रेंडशिप,लकी प्लांट,कसौली ओवाटा के रूप में जाना जाने वाला यह पौधा छोटे गुलाबी या सफ़ेद फूल वाला एक रसीला पौधा है. इसे आसानी से घर में उगाया जा सकता है.
४-एचेवीर मिरांडा-इस पौधे की लगभग दोसौ क़िस्में हैं.यह पौधा बेलनाकार या अंडाकार हो सकता है.इस पौधे के फूल नारंगी,बैंगनी और लाल भूरे रंग के, बेल के आकर के होते हैं. कुछ जातियों की ऊँचाई ७० सेंटिमीटर तक होती है.घर पर एचेवीर मिरांडा की देखभाल करना मुश्किल नहीं है
५-रेसियम-चार से छः इंच का रेसेयम पौधा बहुत तेज़ गति से कंटेनर में भी बढ़ जाता है:गरमियों में इस पौधे में गुच्छों में हल्के गुलाबी रंग के फूल निकलते है. तेज़ धूप में ,यदि शेडी जगह पर इस पौधे को लगाया जाय तो ये तेज़ी से बढ़ता है
६-बरो’स टेल-डंकी टेल के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा ४ इंच की ऊँचाई तक पूँछ के आकार में बढ़ता है.किसी ऐसे कंटेनर में जिसमें पानी की निकासी सहज रूप से हो,बरो’स टेल पौधे को घर पर आसानी से लगाया जा सकता है.
७-क़्राउन औफ़ थोर्न्स-गूदेदार पौधों का ताज ये पौधा ,रूम टेम्प्रेचर और घर के वातावरण में ख़ूब फलता है.बिना पानी के ये मुर्झा जाता है,लेकिन इसे पानी तभी दें जब इसकी मिट्टी पूरी तरह से सूख चुकी हो.
८-पांडा प्लांट-अपनी छोटी और मख़मली पत्तियों और भूरी डंडियों के कारण इस पौधे की शान ही निराली है.वर्षों तक ये घर के अंदर सुरक्षित रह सकते है.इसे बच्चों के कमरे में लगाएँ तो कमरे की शोभा में चार चाँद लग जाएँगे.
९-स्नेक प्लांट-साँप के आकार के इस पौधे की यदि भली प्रकार से देखभाल न भी की जाय तो भी यह तेज़ी से बढ़ता है. इस पौधे की लम्बी,रंगदार पतियों की ख़ूबसूरती ही निराली है,कम रोशनी में ये कमरे के अंदर कई वर्षों तक सुरक्षित रह सकता है.
१०-ज़ीब्रा प्लांट-पाँच से छः इंच के फैलाव वाले इस पौधे को न ज़्यादा जगह की ज़रूरत होती है न ही ज़्यादा देखभाल की. इस की जड़ें संकरी होती हैं और ये छोटे छोटे गमलों में भी जीवित रह सकता है.इसकी पत्तियाँ टेढ़ी मेढ़ी और धीरे धीरे बढ़ती हैं
यह भी पढ़ें-
