Now get 4% interest subsidy on home loan

Summary: ₹25 लाख तक होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, जानें पीएम आवास योजना का पूरा लाभ

PMAY योजना के तहत किफायती मकान, ब्याज सब्सिडी और खास वर्गों को प्राथमिकता देकर ‘सबका घर’ का सपना पूरा किया जा रहा है।

Home Loan Subsidy: अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन अपने सपनों का घर बनाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए लोग जीवनभर प्रयास करते हैं और अपनी ज़िन्दगी भर की कमाई लगा देते हैं, तब जाकर उनका सपना सच होता है। हालांकि समय के साथ परिस्थितियां बदल रही हैं और अब घर खरदीने के लिए युवा सेटल होने का इंतज़ार नहीं करते। आप भी मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाकर अब आसानी से होम लोन लेकर आप आसानी से घर बना सकते हैं। दरअसल, सरकार ने अब माध्यम वर्गीय परिवारों को इनकम टैक्स और जीएसटी में राहत के बाद होम लोन में भी राहत देने की घोषणा की है।

किस वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ?

Indian Celebs on Instagram
Now middle class families can avial 4% interest subsidy on buying home

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का उद्देश्य उन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास आज भी खुद का स्थायी घर नहीं है। यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों के लिए बनाई गई है। इसमें EWS परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख तक है, LIG परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख तक है और MIG परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹6 लाख से ₹9 लाख तक है।

योजना के कंपोनेंट

इस योजना को चार हिस्सों में लागू किया गया है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें। इसमें लाभार्थी-नेतृत्व निर्माण (BLC) जिन परिवारों के पास अपना भूखंड है, वे इस योजना के तहत पक्का घर बनवा सकते हैं। साझेदारी में किफायती आवास (AHP): प्राइवेट या सरकारी साझेदारी में बने किफायती घरों में पात्र लोगों को लाभ मिलेगा। किफायती किराये के आवास (ARHC) प्रवासी मजदूरों और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए किराये पर किफायती घर उपलब्ध कराना।

ब्याज सब्सिडी का फायदा

इस योजना के तहत अगर कोई EWS, LIG या MIG परिवार ₹25 लाख तक का होम लोन लेता है, तो उसे 4% तक ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी पांच वार्षिक किश्तों में दी जाएगी। अधिकतम सब्सिडी की सीमा ₹1.80 लाख तय की गई है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि पात्र परिवारों को होम लोन की ईएमआई का बोझ कम पड़ेगा और वे आसानी से अपना घर खरीद या बना सकेंगे।

किन वर्गों पर है विशेष फोकस?

प्रधानमंत्री आवास योजना में समाज के उन वर्गों को प्राथमिकता दी गई है जो लंबे समय से घर के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इनमें झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवार, अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, विधवाएं और विकलांग व्यक्ति, सफाई कर्मचारी, रिहड़ी-पटरी वाले, कारीगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक वर्गों के लिए विशेष सहायता सुनिश्चित की गई है, ताकि समाज का कोई भी वर्ग घर की सुविधा से वंचित न रह जाए।

क्यों है यह योजना महत्वपूर्ण?

भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और बड़ी आबादी अब भी झुग्गी-झोपड़ियों में रहती है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना न सिर्फ एक सामाजिक कल्याण योजना है, बल्कि यह गरीबों और मध्यम आय वर्ग को गरिमामय जीवन देने का प्रयास है। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार को “सस्ती कीमत पर पक्का घर” उपलब्ध हो, जिसमें मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय और सड़क कनेक्टिविटी मौजूद हों।

यह योजना न केवल आवास संकट को दूर करेगी, बल्कि गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के जीवन स्तर में भी बड़ा बदलाव लाएगी। तो, आप भी अगर घर बनाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए परफ़ेक्ट है।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...