मेल- जोल बढ़ाने का मौका
दीवाली पार्टी सिर्फ पार्टी नहीं है बल्कि कई संस्थाएं व दफ्तर दीवाली पार्टी के बहाने सहकर्मियों के साथ मेल-जोल बढ़ाने का मौका प्रदान करते हैं। इस बहाने आप उन लोगों से भी मिल और बात कर पाते हैं, जिनसे बात करने का आपको पहले कभी मौका नहीं मिला था। इसलिए यह अच्छे दोस्त बनाने का मौका भी हो सकता है इसलिए कोशिश करें कि सभी से बातचीत हो।
संस्कृति से परिचय कराएं
त्यौहार का समय संस्कृति को समझने और जानने का सही समय होता है, तो इस दौरान अलग-अलग जगह से आए सहकर्मियों के साथ संस्कृतिक जानकारियां व तजुर्बे साझा करने का मौका मिलता है, इस अवसर का आनंद लें। एक कन्वर्सेशन प्रोग्राम रखें जिसमें जो भी दिवाली के बारे में कुछ बोलना चाहें वह बोल सकता हैं।
भारतीय परिधान ही पहनें
दिवाली पार्टी में आपको भारतीय परिधान पहनने का मौका मिलता है और आप रोज ऑफिस वाले फॉर्मल कपड़े पहनने के बजाए नए-नए और स्टाइलिश भारतीय परिधान पहन पाते हैं। तो कोई बढिय़ा सा कुर्ता पहनें और दिवाली पार्टी का मजा लें। लड़कियां साड़ी पहन कर बाकि दिनों से कुछ अलग दिख सकती हैं।
खाने का मजा लें
दिवाली पार्टी है तो फिर खाना तो बाहर से आना बनता है, इसलिए अपना टिफिन ना लाएं बल्कि पहले से ही मैन्यू तैयार कर लें कि पार्टी में क्या- क्या फूड आइटम होंगे। आप चाहें तो इसके लिए पैसे भी आपस में बांट सकते हैं। बात दीवाली की है तो मिठाई का होना तो बनता है इसलिए मिठाई भी जरूर रखें।
स्वीट मेकिंग वर्कशाप करें
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा ना, कि ऑफिस में स्वीट मेकिंग, लेकिन एक बार कर के तो देखिए बहुत मजा आएगा। हम सभी अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि त्यौहार पर घर में मिठाई बनाने की परंपरा को भूलते जा रहे हैं लेकिन ये मौका इस बार आपको अपने दफ्तर में मिलेगा। अपने साथियों को मिठाई बनाने की वर्कशाप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें और एक साथ दिवाली की मिठाई बनाने की पारिवारिक परंपरा बनाएं। वर्कशाप में अधिक मजा जोडऩे के लिए, वर्कशाप के अंत में एक प्रतियोगिता फ्लोट करें और प्रतिभागियों को उनके परिवारों के साथ मिठाई बनाते हुए एक तस्वीर भेजने के लिए कहें और कंपनी के फेसबुक पेज पर सबसे अच्छी तस्वीर प्रकाशित करें।
दिवाली क्वीज
अपने ऑफिस में दिवाली से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी रखें- चार टीमें बनाएं और त्यौहार, धर्म, दिवाली, परंपरा से संबंधित प्रश्न बनाएं और आपस में प्रतियोगिता करें। आप त्यौहार के इतिहास, विभिन्न धर्मों में इसके महत्व और यहां तक कि भारत के विभिन्न हिस्सों में त्यौहार कैसे मनाते हैं, के बारे में प्रश्न चुन सकते हैं। विजेताओं को एक इको-फ्रेंडली दिवाली डेकोरेशन किट उपहार में दें, जिसका उपयोग वे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना अपने घर में त्यौहार मनाने में कर सकते हैं। बेस्ट पटाखा कम्पटीशन रखें- जी नहीं, हम किसी जलाने वाले पटाखे की बात नहीं कर रहें बल्कि हम बात बात कर रहे हैं बेस्ट ड्रेसेज की। इस दिन ऑफिस में सभी को ट्रेडिशनल ड्रेस
पहन कर आने को कहें। इसके बाद ऑफिस में एक फैशन शो करें और उन में सबसे बड़े पटाखा के लिए वोट करें और उनमें से 5 सबसे अच्छे पटाखा को चुनें और उन्हें बिगेस्ट पटाखा अवार्ड दें। इसके बाद उन्हें क्रैकल्स यानी कि पटाखें से भरी एक टोकरी गिफट में दें।
मेहंदी आर्टिस्ट बुलाएं
ऑफिस की छुट्टी के समय पर फीमल के लिए मेहंदी वाला बुलाएं और उन्हें मेहंदी लगवाएं। इससे उन्हें बहुत खुशी होगी ओर पूरा ऑफिस फेस्टिवल मूड में आ जाएगा। वैसे भी कई बार फीमेल्स को घर के ओर ऑफिस के कामकाज के चलते मेहंदी लगवाने के लिए टाइम ही नहीं मिलता लेकिन अगर ऑफिस में मेहंदी लगेगी तो वह जरूर लगवाएंगी। वहीं मेल के लिए टैटू वाला बुलाया जा सकता है।
पिक्चर क्लीक करें
दिवाली पार्टी के पिक्चर्स क्लिक करें और उन्हें ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर लगाएं। इससे सभी लोग फोटो क्लिक करवाने में ज्यादा एन्जॉय कर सकेंगे।
गिफ्ट दें
आप चाहें तो एक दूसरे को अपनी पसंद से कुछ भी गिफ्ट दे सकते हैं या फिर अगर गिफ्ट बास की तरफ से हैं तो उन्हें भी पहले ही लाकर रख लें और पार्टी वाले दिन देंगे तो सभी को अच्छा लगेगा।
डेकोरेशन करें
अपनी-अपनी सीट ओर अलमारियों की सफाई करें और पार्टी वाले दिन अपने डेस्क पर झालर आदि लगाकर उसे खूब अच्छी तरह से सजाएं। कार्नर टेबल आदि पर फूलों के गुलदस्ते रखें। लाइटिंग करें।
रंगोली बनाएं
अपने ऑफिस के मेन एंटी गेट पर सभी लोग मिलकर एक रंगोली तैयार करें, इससे ऑफिस में आने वाले हर व्यक्ति के मन में फेस्टिवल फील आ जाएगी। यह रंगोली छोटी-छोटी कई हिस्सों में कई जगह कई लोगों के द्वारा बनाई जा सकती हैं। एंटी गेट पर ओम या फिर स्वास्तिक की रंगोली बना सकते हैं। इसके अलावा चावल, रंग और फूलों का इस्तेमाल करके भी अच्छी रंगोली बना सकती हैं। रंगोली में सूखे रंगों का ही इस्तेमाल करें ताकि उसे बाद में आसानी से हटाया जा सके। इस बात का ख्याल अवश्य रखें कि रंगोली बीचोबीच ना बनाकर किनारों पर ही बनाएं ताकि वह खराब ना हो।
