सावन महीने में इस बार होंगे 8 सोमवार, जानें क्यों खास है श्रावण मास 2023, पढ़ें संपूर्ण जानकारी: Sawan 2023
Sawan 2023

Sawan 2023: देवों के देव महादेव भगवान शिव का पावन महीना सावन 2023 शुरू होने में केवल 2 महीने शेष हैं। इस बार सावन महीना बेहद ही खास होने वाला है। सावन 2023 में 4 सोमवार की जगह 8 सोमवार पड़ेगे। ऐसे में सावन माह का महत्व और भी बढ़ गया है। सावन को श्रावण मास भी कहा जाता है। श्रावण मास 2023 भगवान शिव की स्तुती का विशेष काल होता है। धार्मिक ग्रंथों में सावन के महीने का महत्व बताया गया है। सावन में जो भी भक्त भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, सावन सोमवार के व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन आनंदमय हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बार सावन 2023 महीना कब से शुरू होगा। इस बार कैसे श्रावण मास 2023 खास रहेगा। सावन माह 2023 की संपूर्ण जानकारी।

सावन महीना होगा बेहद खास

Sawan 2023
Sawan Month

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में सावन महीना 4 जुलाई से प्रारंभ होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। इस बार सावन महीना बेहद ही खास रहेगा, क्योंकि साल 2023 में अधिक मास का संयोग बन रहा है। इस वर्ष 12 नहीं, 13 हिंदू माह रहेंगे। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि अधिक मास होने की वजह से वर्ष 2023 में सावन मास भी दो माह का होगा। ऐसे में इस बार सावन सोमवार चार की जगह आठ होंगे। ऐसे में भगवान शिव को समर्पित सावन के 8 सोमवारी व्रत रखे जाएंगे।

साल 2023 में कब-कब है सावन सोमवारी व्रत?

Sawan 2023 Date
Sawan 2023 Vrat

सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

सावन सोमवार का महत्व

Sawan 2023
Sawan Importance

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन माह भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष काल माना गया है। सावन का पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस पूरे माह भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर व्रत रखते हैं। सावन महीन में बड़ी तादाद में शिव भक्त शिवालयों में पहुंचते हैं और शिवलिंग पर जल के साथ-साथ बेलपत्र, धतूरा, शमी आदि अर्पित कर महादेव को रिझाते हैं। सावन में ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ होती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त गंगा समेत पवित्र नदियों से जलकर लेकर आते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। वहीं, सावन सोमवार का व्रत रखने से जीवन में सुख—समृद्धि के साथ सफलता आशीर्वाद मिलता है। अविवाहित कन्याओं के लिए भी सावन का महीना बेहद लाभदायक होता है। सावन सोमवारी का व्रत रखने से कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।

यह भी पढ़ें: तुलसी के पास भूल से भी ना लगाएं ये पौधे, वरना हो सकता है भारी नुकसान: Tulsi Plant Vastu