सचेतन का अर्थ होता है आप किसी चीज को लेकर कितने सचेत अथवा कितने गंभीर हैं। यदि आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत सचेत हैं तो यह आप के उपर बहुत पॉजिटिव प्रभाव हो सकता है। आपका रिश्ता आपके स्वास्थ्य चाहे वह शारीरिक स्वास्थ्य हो या मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। यदि आप अपने रिश्ते में सचेतता दिखाते हैं तो हो सकता है आप के पार्टनर भी आप की तरफ पहले से अधिक आकर्षित हो। इससे आपका रिश्ता पहले से अधिक बेहतर व गंभीर हो सकता है। आप को निम्नलिखित कुछ बातो पर ध्यान देना होगा। 

आपके प्यार जताने का तरीका हो सकता है। लेकिन जीवन में सिर्फ अपने पार्टनर पर निर्भर रहने से आप हर समय असुरक्षित महसूस करते हैं और रिलेशनशिप में दोनों के लिए घुटन पैदा हो जाती है। अपना एटीट्यूड बदलें, दोस्त बनाएं और पार्टनर पर अपनी निर्भरता सीमित करें ।कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो पूरा जीवन बदलकर रख देते हैं, पर कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिनके जुड़ने का अफसोस जीवन भर होता है और इस तरह के रिश्ते की कसक जीवनभर सालती रहती है।

1.सामाजिक जीवन में सामान्यतः रिश्तों को दो भागों में विभाजित किया जाता है। एक रिश्ता वह जो खून से बंधा होता है, दूसरा रिश्ता जो हम स्वयं गढ़ते हैं। भारतीय परिवेश में खून के रिश्तों को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है और माना जाता है कि खून का रिश्ता ही सही मायने में जीवन का जुड़ाव होता है, और इससे बढ़कर रिश्ता होता है वैवाहिक संबंधों का। इससे इतर जो रिश्ते होते हैं वे न तो खून से बंधे होते हैं और न उनमें सामाजिक दायित्वों का ही कोई बंधन होता है। दरअसल सही रिश्ते वे ही होते हैं, जो सारे बंधनों से मुक्त होकर सिर्फ दिल से बंधे होते हैं। इस बात से कई लोगों को एतराज भी हो सकता है, पर सच यही है कि खून के रिश्ते तो इत्तफाक से बनते हैं।

2. सुबह गुड बाए कहते समय ध्यान दें : जब आपके पार्टनर सुबह बाहर काम पर जा रहे हों तो आप को उन्हें केवल गुड बाय ही नहीं कहना होता बल्कि गुड बाय के साथ साथ उन्हें कई देर तक देखते रहें, उन्हें अपने प्यार का एहसास दिलाएं। आप चाहें तो जाने से पहले उन्हें किस या हग भी कर सकते हैं। इससे उनके मन में आपके लिए एक बहुत अच्छी इमेज बन जाएगी और इसकी मदद से आप का रिश्ता बेहतर भी होगा। 

3. जब आप शाम को दुबारा मिलते हैं तो भी ध्यान दें : जब शाम को वह घर वापिस आते हैं तो आप उन्हें प्यार से हैलो बोलें। उन्हें प्यार भरी नजरों से देखें, उन की केयर करें और कभी कभार उनकी तारीफ भी कर दे। हो सकता है आप का पार्टनर काम के कारण बहुत थक कर आया हो या वो गुस्से में हों तो आप का यह बर्ताव देख कर उनका सारा मूड ठीक हो जाएगा। उनके दिल में आपके लिए प्यार और अधिक बढ़ जाएगा।

परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव आता रहता है। नकारात्मक विचार और एटीट्यूड आपके पार्टनर और आपके बीच तनाव को अधिक बढ़ा देते हैं। इसलिए अपने एटीट्यूड में सकारात्मकता लाएं जिससे आपका पार्टनर आपसे हर चीज साझा कर सके।

4. उन्हें छूते समय केवल उन्हीं पर ध्यान दें : यदि आप उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बना रहे हैं या उन्हें किसी हिस्से से छू रहे हैं तो ध्यान रहे कि आप का ध्यान केवल उन्हीं पर हो। अपने दिमाग में किसी और विषय से सम्बन्धित कोई ख्याल न आने दे अन्यथा इससे उनका सारा मूड खराब हो जाएगा। हो सकता है इस की वजह से वो आपको गलत भी सोच लें। अतः इन छोटी छोटी बातों का ध्यान अवश्य रखें। उन्हें लगना चाहिए कि आप के लिए वह कितने जरूरी हैं। उन्हें यह महसूस करवाए कि उनसे अधिक आवश्यक आप के लिए और कुछ भी नहीं है। 

5. उनके साथ बिना किसी अन्य काम में लीन हुए थोड़ा समय व्यतीत करें : अक्सर होता है हम अपने पार्टनर के साथ बातें करते करते कोई अन्य काम भी करने लग जाते हैं लेकिन इससे उन्हें लगता है कि आप उन पर जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं बल्कि आप उनको हलके में ले रहे हैं। अतः जब आप उनके साथ समय बिता रहे हों तो आप को अन्य सारे काम छोड़ देने चाहिए। ताकि उन्हें लगे की आप उनकी बहुत फिक्र करते हैं और वह आपके लिए बहुत जरूरी हैं। इन छोटी छोटी बातों से आप का रिश्ता बहुत बेहतर बन सकता है। आप को लापरवाहियों से बचना है।

यह भी पढ़ें- 

सेक्स के लिए ये इशारे देते हैं पति

परिवार के सदस्यों के बीच कैसे सुधारें रिश्ते, काम आएंगी ये बातें