सलाद कहने पर आपके दिमाग में क्या आता है? टमाटर, प्याज खीरा और शायद सलाद पत्ते…नींबू और चाट मसाले के साथ… लेकिन सलाद को केवल इन चीजों तक सीमित कर देना सही नहीं है। खासकर तब जब सलाद बनाने के ढेरों तरीके हों। आप भी ऐसा सलाद बनाएं कि खाने का मजा कई गुना बढ़ जाए तथा स्वाद भी मजेदार हो जाए। दरअसल एक यात्रा के दौरान सलाद को लेकर मेरी आंखें खुली। घर पर मैं नियमित रूप से कचुम्बर बनाती थी। जो नियमित रूप से उपयोग में आने वाली दो-तीन सब्जियों को काटकर और उन्हें एक दूसरे के साथ मिलाकर बनाया जाता है। कैलिर्फोनिया की यात्रा के दौरान मैंने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया जहां आप 5 डालर में अपना खुद का सलाद बना सकते हैं। मुझे याद है कि वहां बहुत मजा आया। मैंने उस यात्रा के दौरान साग का खूब आनंद उठाया। मैं इससे पहले यह बिल्कुल नहीं जानती थी। मुझे समझ आया कि साग का मतलब केवल सादा सलाद नहीं है। ऐसे कई अन्य साग हैं जिनको लेकर आप भी प्रयोग कर सकते हैं। भारत में भी सौभाग्य से 5 साल पहले की तुलना में अब खाने के लिए तैयार साग के बहुत अधिक विकल्प मौजूद हैं। ऐसा इस कारण से है क्योंकि लोग अधिक स्वास्थ्यवर्द्धक भोजन की तरफ मुड़ रहे हैं और सलाद निश्चित ही ऐसा करने का एक अच्छा तरीका है।
पौष्टिकता से भरपूर है सलाद
अच्छा पौष्टिक सलाद आसानी से अतिरिक्त पोषक तत्वों (विटामिन, खनिज और ट्रेस खनिजों) से भरपूर होता है और यह इसका एक आदर्श माध्यम है। अगर आप सलाद खाते हैं तो आप पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट ग्रहण करते हैं जो आपको फ्री रेडिकल्स से दूर रखने में मदद करता है और इस तरह से आप मधुमेह, हृदय रोग और गठिया जैसे जीवनशैली से जुड़े विकारों से बचे रहते हैं और आपके पास बुढ़ापा भी देर से फटकता है। हम में से अधितर लोग रोजाना फाइबर की जितनी मात्रा जरूरी है उतनी मात्रा ग्रहण नहीं कर पाते हैं जबकि फाइबर हमारे पेट को सही आकार में रखने के लिए जरूरी है। अगर आप समुचित मात्रा में सलाद लें तो आप इस असंतुलन को दूर कर सकते हैं।
अच्छा सलाद आपको एक ह्रश्वलेट भोजन के बराबर पोषक तत्व प्रदान करता है और आपको आवश्यक पोषक तत्वों (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और अच्छे वसा) का शानदार मिश्रण भी प्रदान करता है। इसके अलावा सलाद भोजन करने की पूर्ण तृप्ति का अनुभव कराते हुए कैलोरी में कटौती करने का बहुत ही शानदार तरीका है। सलाद संभवत: सबसे आसान भोजन है जिसे आप एक साथ रखकर खा सकते हैं। यहां तक कि काम करते हुए भी इसे खा सकते हैं क्योंकि इसे खाने के समय हाथ गंदे नहीं होते हैं। यही नहीं यह रेफ्रिजरेटर को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है और सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी सलाद बना सकता है।
सलाद से पाएं सेहत और स्वाद
कम से कम प्रोटीन के एक स्रोत को जोड़ें- उबला हुआ अंडा, टोफू, पनीर, मांस (चिकन, मछली, झींगे) और टोफू के छोटे-छोटे टुकड़े। हर बार एक असामान्य सामग्री जोड़ने की कोशिश करें। मुझे अल्फाल्फा और व्हीटग्रास स्प्राउट्स बहुत पसंद हैं।
साग को लेकर प्रयोग करें
पोषक तत्वों से भरपूर अर्गुला (इटली में ‘रूकोला’ और ब्रिटेन में ‘रॉकेट’), छोटा पालक (आपको इन्हें उबालने की भी जरूरत नहीं है), कड़वा सलाद साग रेडिकचियो (सलाद में एक ह्रश्वयारा सा ट्विस्ट जोड़ें), वाटरक्रेस स्प्रिंग्स (इसमें विटामिन के पर्याप्त मात्रा में होता है जो आपको पूरे दिन के दौरान मिलता रहता है) और जापानी बैंगनी सरसों जैसे कुछ असामान्य चीजें भी जोड़ सकते हैं अगर आप बिल्कुल नया करना चाहते हैं तो।
मैं हर बार सलाद में किसी न किसी फल को जोड़ना पसंद करती हूं- नारंगी के टुकड़े, कटी हुई स्ट्रॉबेरी, सेब के टुकड़े, अनार के बीज, आम के टुकड़े आदि। ड्रेसिंग में हमेशा थोड़ा सा तेल (जैतून, तिल) मिलाएं। वसा में घुलनशील विटामिन (ए, डी, ई और के) को शरीर में ठीक से अवशोषित होने के लिए कुछ वसा की आवश्यकता होती है। फलियों (अखरोट, आलमंड्स) और बीज (तिल, सूरजमुखी) के माध्यम से स्लाद में क्रंच एवं मोनो असंतृप्त वसा और ओमेगा-3 की पर्याप्त मात्रा मिलाएं।
अंत में चाट मसाला के बजाय सलाद में कुछ जड़ी बूटियां डालती हूं। हर बार अलग तरह का।
