जी हां, आज सिखों के दसवें और आखिरी गुरु गोबिंद सिंह की जयन्ती देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है। आपको बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 1723 विक्रम संवत में पौष मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी को हुआ था और इस साल ये तिथि 2 जनवरी यानि को इस गुरुवार को पड़ रही है। गौरतलब है कि गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह, सिख धर्म रक्षक और योद्धा होने के साथ ही विद्वान और लेखक भी थे। कहा जाता है कि उनके दरबार कई सारे कवियों और साहित्यकारों से भरा रहता था, वहीं गुरु गोबिंद सिंह ने स्व्ंय भी बहुत सारे ग्रंथों की रचना की थी। इन ग्रंथों में इन्होने मानव कल्याणकारी उपदेश दिए है,जोकि बेहद उपयोगी हैं। आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर हम आपके लिए उनके कुछ ऐसे ही उपयोगी संदेश लेकर आए हैं। 
1.सत्कर्म कर्म के द्वारा ही सच्चा गुरु मिलता है और प्रिय भगवान, फिर उनकी मधुर इच्छा से, दया का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
2.ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम इस संसार में अच्छे कर्म करें और यहां से बुराई को दूर करें।
3.अगर आप सिर्फ भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे।
4.इंसान से प्रेम करना ही ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति है।
5.असहायों पर अपनी तलवार चलाने वालों का खून ईश्वर बहाता है। 
6.अपनी कमाई का दसवां हिस्सा जरूर दान करें।
7.ईश्वर के स्मरण के बिना इस धरती पर आपका कोई मित्र नहीं है।