जानिए भगवान श्री कृष्ण को क्यों चढ़ाया जाता है धनिया पंजीरी का प्रसाद, खास है वजह: Dhaniya Panjiri Prasad
Dhaniya Panjiri Prasad Janmashtami 2023

Dhaniya Panjiri Prasad: हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसके बाद रात 12 बजे बाल गोपाल का जन्म होने के बाद धनिए की पंजीरी का भोग लगाकर इसका प्रसाद लोगों में बांटा जाता है। अष्टमी के दिन चढ़ाए जाने वाले इस भोग का खास महत्व होता है। धनिया की पंजीरी का प्रसाद विशेष तौर पर जन्माष्टमी के दिन ही बनाया जाता है। वैसे ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री बेहद पसंद है लेकिन काफी कम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि बाल गोपाल को धनिया की पंजीरी का प्रसाद भी काफी पसंद है।

जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्री कृष्णा को अलग-अलग तरह के पकवान और मिठाइयों के भोग लगाए जाते हैं, जिसमें धनिया की पंजीरी सबसे मुख्य प्रसाद में शामिल है।इस दिन धनिया की पंजीरी बनाकर प्रसाद के रूप में चढ़ाने की परंपरा काफी पुरानी है।माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को धनिया की पंजीरी का प्रसाद चढ़ाना जरूरी होता है और लोगों में इसी प्रसाद को बांटना चाहिए। आईए जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को धनिया की पंजीरी का भोग क्यों लगाया जाता है।

इसलिए चढ़ाया जाता है धनिया की पंजीरी का प्रसाद

Dhaniya Panjiri Prasad
Dhaniya Panjiri Prasad for Janmashtami

जन्माष्टमी पर धनिया पंजीरी का भोग जरूर लगाया जाता है। इसके पीछे की पौराणिक कथाएं भी हैं। माना जाता है कि श्रीकृष्ण को धनिया अति प्रिय है, जिसके कारण उन्हें आज भी उनके जन्मोत्सव के दिन पर धनिया पंजीरी का प्रसाद भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि धनिया की पंजीरी का प्रसाद चढ़ाने से भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है धनिया पंजीरी

Dhaniya Panjiri Health Benefits
Dhaniya Panjiri Prasad Health Benefits

धनिया पंजीरी बनाने के लिए धनिया के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। धनिया के बीजों में कई गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं और इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

धनिया पंजीरी भोग बनाने की विधि

Dhania Panjiri Prasad Recipe
Dhania Panjiri Prasad Recipe

धनिया की पंजीरी बनाने के लिए दो कप धनिया पाउडर, सूखा नारियल एक कप कद्दूकस किया हुआ, घी चौथाई कप और 10 से 12 काजू-बादाम की आवश्यकता होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें काजू और बादाम ब्राउन होने तक भूनें। अब काजू बादाम को बाहर निकालने के बाद इसमें मखाना डालकर भून लें। इसके बाद मखानों को हल्का सा क्रश कर लें। अब इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर धनिया पाउडर को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें, जब तक कि इसकी खुशबू ना आने लगे। इसे लगातार चलते रहें और एक बात का ध्यान जरूर रखें कि यह कड़ाही के नीचे तले पर जलना नहीं चाहिए वरना इसका स्वाद बदलकर कड़वा हो सकता है।

अब इसमें फ्राई किए हुए मेवों को डालकर अच्छी तरीके से मिक्स करें और मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर इसमें पिसी हुई चीनी, भुने हुए मेवे और सूखे नारियल को डालकर अच्छी तरीके से मिला लें। इसके अलावा तुलसी का पत्ता डालना ना भूलें क्योंकि यह इस प्रसाद में होना जरूरी माना जाता है।