Things Not to Say to Child
Things Not to Say to Child

लाड-प्यार में बिगड़े बच्चे को ऐसे सुधारें

जब बच्चे को पेरेंट्स से बहुत ज्यादा लाड-प्यार मिलता है तो वह बिगड़ जाता है और पेरेंट्स की बात सुनना भी बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में पेरेंट्स के लिए बच्चे को सुधारना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है।

Parenting Advice:आजकल के पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश बहुत ही ज्यादा लाड-प्यार से करते हैं। उन्हें किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं होने देते हैं, जिसकी वजह से बच्चे को किसी भी चीज की अहमियत समझ में नहीं आती है। यहाँ तक कि कई बार पेरेंट्स इमोशनल होकर बच्चे की गलत जिद को भी पूरा कर देते हैं। ऐसे में जब बच्चे को पेरेंट्स से बहुत ज्यादा लाड-प्यार मिलता है तो वह बिगड़ जाता है और पेरेंट्स की बात सुनना भी बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में पेरेंट्स के लिए बच्चे को सुधारना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है, इसलिए समय रहते बच्चे की इस आदत को सुधारना बहुत जरूरी है, ताकि बच्चा एक अच्छा इंसान बन सके।

Parenting Advice
Identify the problem

अगर आप अपने बच्चे को बहुत ज्यादा लाड-प्यार करते हैं और इसकी वजह से आपका बच्चा बिगड़ गया है, तो आप सबसे पहले इस समस्या को पहचानने की कोशिश करें कि आप अपनी तरफ से ऐसी कौन सी गलती कर रही हैं, जिसकी वजह से आप खुद अपने बच्चे को बिगाड़ रही हैं। जब आपको इस समस्या का पता चल जाए तो आप सबसे पहले खुद में इस समस्या का समाधान ढूंढें और इसे सुधारने की कोशिश करें।

expert
Take the help of an expert

अक्सर पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि बच्चे की किसी गलत आदत को सुधारने के लिए वे खुद ही काफी हैं। वे बच्चे को डांट कर व मार कर उसकी हर गलत आदत को सुधार सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी एक्सपर्ट की क्या जरूरत है। पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है, कभी-कभी बच्चे की किसी गलत आदत को सुधारने के लिए पेरेंट्स की डांट से ज्यादा जरुरी एक्सपर्ट की राय और उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसलिए जब भी आपको ऐसा लगे कि आपका बच्चा बिगड़ रहा है तो एक्सपर्ट की मदद लेने में बिलकुल भी हिचक ना महसूस करें।  

Consensus
Consensus between parents is important

बच्चे लाड-प्यार में इसलिए भी बिगड़ जाते हैं क्योंकि पेरेंट्स के बीच में ही सहमति नहीं होती है। कभी मम्मी उन्हें किसी काम को करने से रोकतीं हैं तो कभी पापा उन्हें वही काम करने के लिए कहते हैं। ऐसे में बच्चे को समझ ही नहीं आता है कि वह क्या सही कर रहा है और क्या गलत। इसलिए बच्चे को सुधारने के लिए सबसे जरुरी है कि पेरेंट्स के बीच आपसी सहमति हो कि वे अपने बच्चे को क्या सिखाना चाहते हैं और कौन सी गलत आदत से उसे दूर रखना चाहते हैं।

 patient
Be patient

जब आपका बच्चा लाड-प्यार के कारण बिगड़ जाता है तो ऐसे में सबसे जरुरी हैं कि आप अपना धैर्य ना खोएं और ना ही उस पर चिल्लाएं और उसके साथ सख्ती से पेश आएं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप अपने बच्चे को कभी भी सुधार नहीं पाएंगी और समय के साथ वह और भी ज्यादा हिंसात्मक स्वभाव का बनता जाएगा।

Limit
Set limits for the child

पेरेंट्स के लिए सबसे जरुरी है कि वे अपने बच्चे के लिए एक सीमा तय करें कि उन्हें अपने बच्चों को क्या और कितनी सुविधा देनी है और उसी के अनुसार बच्चे की परवरिश करें। अगर आप बच्चे को बिना सोचे-समझें हर सुविधा देते रहेंगी तो उसे चीजों की अहमियत समझ नहीं आएगी।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...