Chanakya Niti for women
Chanakya Niti for women

Overview: चाणक्य ने बताए अच्छे पत्नी के गुण

चाणक्य महिलाओं के ऐसे गुणों के बारे में बताते हैं जो एक अच्छी पत्नी में जरूर होने चाहिए। ऐसी गुण वाली महिलाएं पति का भाग्य बदल देती है।

Chanakya Niti in Hindi: शादी दो लोगों का मिलन है जिसमें पति और पत्नी की भागीदारी होती है। जीवन की गाड़ी अच्छी तरह से चलती रहे इसके लिए पति और पत्नी को टीम वर्क की तरह साथ काम करना पड़ता है। बात करें अच्छी पत्नी की तो हर लड़के की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी एक ऐसी महिला से हो जो उसकी सहयोगी बने और उसके जीवन को संवार दे।

आचार्य चाणक्य जिन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त जैसे नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की जिसे हम सभी ‘चाणक्य नीति’ के नाम से जानते हैं। चाणक्य नीति में जीवन के हर पहलुओं जैसे कैरयर, सफलता, धन, युद्ध, नीति, राजनीति, दोस्ती, प्रेम, राजनीति, मान- सम्मान और दांपत्य जीवन से जुड़े हर पहलुओं व विषयों पर अपने सुझाव रखें। चाणक्य की नीतियां हजारों वर्ष पूर्व से लेकर आज भी प्रासंगिक बनी हुई है।

अपनी नीति शास्त्र में चाणक्य स्त्री को लेकर विस्तार से बताते हैं कि एक स्त्री किसी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। फिर चाहे वह रिश्ता मां का हो, बहन का हो, भाभी का हो, दोस्त का हो या फिर पत्नी के रूप में हो। हर व्यक्ति के जीवन में स्त्री की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लेकिन बात करें पत्नी की तो पत्नी पति की अर्धांगिनी होती है। इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि व्यक्ति के जीवन में उसकी अर्धांगिनी ऐसी हो जो उसके जीवन को संवार दे। चाणक्य अपने नीति शास्त्र में महिलाओं के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताते हैं जोकि एक अच्छी पत्नी में जरूर होने चाहिए। जिन महिलाओं में यह गुण होते हैं वह अपने पति का भाग्य बदल देती है और घर को स्वर्ग बना देती है।

धैर्यवान स्त्री

Patience woman
Patience woman

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन स्त्रियों में धैर्य रखने का गुण होता है वह बहुत गुणी मानी जाती है। क्योंकि ऐसी स्त्रियों किसी भी परिस्थिती में अपने जीवनसाथी का हाथ नहीं छोड़ती और अच्छे समय की प्रतीक्षा करते हुए पति के साथ खड़ी रहती है। ऐसी स्त्री के साथ व्यक्ति अपना जीवन खुशी-खुशी बिता सकता है।

धार्मिक गुण

women religious qualities
women religious qualities

जिन स्त्रियों का लगाव धार्मिक गतिविधियों जैसे पूजा-पाठ और व्रत आदि में होता है वह स्त्री भी पति के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। क्योंकि धर्म के मार्ग पर चलने वाले लोग कभी गलत मार्ग पर नहीं चलते। ऐसी स्त्री ईश्वर से हमेशा अपने घऱ-परिवार और जीवनसाथी की मंगल कामना करती है। धार्मिक स्त्री से विवाह कर पति का भाग्य जाग जाता है।

शांत स्वभाव और मीठा बोलने वाली

Calm and sweet speaking woman
Calm and sweet speaking woman

चाणक्य के अनुसार स्त्रियों में शांत स्वभाव और मीठा बोलने का गुण होना चाहिए। ऐसी स्त्री किसी को नहीं भाती जोकि बात-बात पर क्रोधित हो जाए और क्रोध में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करें। वहीं जो स्त्रियां मीठा बोलती है, शांत स्वभाव की होती है, घर आए अतिथि का आदर-सत्कार करती है वह स्त्रियों से विवाह कर समाज में पति का मान-सम्मान बना रहता है।

आर्थिक रूप से समझदार स्त्री

financially smart woman
financially smart woman

महिलाओं का आर्थिक रूप से भी समझदार होना बेहद जरूरी होता है। जिन स्त्रियों में पैसों के बचत की आदत होती है, वह एक अच्छी पत्नी साबित होती है। ऐसी स्त्रियां मुश्किल की घड़ी के लिए कुछ पैसे हमेशा बचत करते रखती है। वहीं अधिक खर्चीली स्त्री पति को आर्थिक संकट में डाल देती है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...