A mother gently holds her teenage daughter's hands, trying to explain calmly
Teen Privacy and Parenting

Summary: डर भगाएं, हिम्मत बढ़ाएं: बच्चों को निडर और आत्मविश्वासी बनाने क

बच्चों को निडर, मजबूत और आत्मविश्वासी बनाना उनके मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। सही मार्गदर्शन, अनुभव और प्रोत्साहन बच्चे में डर को हराने और चुनौतियों का सामना करने का साहस पैदा करते हैं।

Make Child Mentally Strong: आज के समय में बच्चों को निडर, आत्मविश्वासी और मजबूत बनाना बेहद ज़रूरी है। उन्हें डर से बाहर निकालना  सिर्फ शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना भी उतना ही अहम है। जब बच्चे को सही मार्गदर्शन, भरोसा और प्रोत्साहन मिलता है, तो वह हर स्थिति का सामना साहस और सकारात्मक सोच के साथ कर पाता है। डर कम करने का मतलब है कि बच्चा अपनी भावनाओं को समझे, चुनौतियों का सामना करे और गलतियों से सीखने का हौसला रखे। माता-पिता का दिया

हुआ सकारात्मक माहौल, खुली बातचीत और समर्थन बच्चे में आत्मविश्वास जगाते हैं।

Secret Behavior in Children
Secret Behavior in Children

बच्चे तब निडर बनते हैं जब वे नए अनुभवों से गुजरते हैं। चाहे साइकिल चलाना हो, तैरना सीखना हो या लोगों के बीच बोलना ,उन्हें कोशिश करने दें। छोटी-छोटी चुनौतियाँ उन्हें धीरे-धीरे बड़ी परेशानियों का सामना करना सिखाती हैं।

बच्चे का डर भले ही छोटा लगे, फिर भी उसे नज़रअंदाज़ न करें। उनसे पूछें कि वे किससे डरते हैं और डरने की वजह क्या हैं। जब आप उनके डर को शांत तरीके से समझते हैं और प्यार से समझाते हैं, तो वह धीरे-धीरे डरना छोड़ देते हैं।

बच्चे वही बनते हैं जो वे अपने बारे में सुनते और महसूस करते हैं। उनसे हमेशा सकारात्मक बातें कहें, ऐसे शब्द उनके मन में साहस की भावना पैदा करते हैं।

डर अक्सर इसलिए पैदा होता है क्योंकि बच्चे गलती करने से डरते हैं। उन्हें समझाएँ कि गलती करना सीखने का ही हिस्सा है। जब बच्चे बिना आलोचना के अपनी गलतियों से सीखते हैं, तो उनका डर अपने आप कम हो जाता है।

खेल न केवल शरीर मजबूत बनाता है, बल्कि निडरता भी सिखाता है। टीम गेम्स, आउटडोर एक्टिविटी , हलकी-फुलकी ट्रैकिंग या साइकलिंग जैसी चीज़ें बच्चों को चैलेंज लेने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करती हैं।

Emotional development of children
Emotional development of children

बहुत से बच्चे इसलिए डरते हैं क्योंकि वे खुद को व्यक्त करने में हिचकिचाते हैं। परिवार में ऐसा माहौल बनाएँ जहाँ बच्चा खुलकर अपनी बात कह सके। जब उनकी राय का सम्मान किया जाता है, तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सामाजिक डर से मुक्त होते हैं।

छोटी-छोटी जिम्मेदारियाँ जैसे अपना कमरा साफ करना, स्कूल बैग तैयार करना या घर के आसान काम बच्चे में हिम्मत और आत्मनिर्भरता लाते  हैं। जिम्मेदारी निभाना उन्हें जीवन में निर्णय लेने की क्षमता भी देता है।

अगर आप चुनौतियों का सामना शांत मन और साहस के साथ करते हैं, तो बच्चा भी वही अपनाता है। उन्हें दिखाएँ कि डर लगना सामान्य है, लेकिन उससे भागना नहीं, बल्कि सामना करना जरूरी है।

बच्चे को निडर बनाना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि निडरता उसे जीवन की हर राह पर मजबूती से खड़े रहने की ताकत देती है। जब बच्चा डर को अपना दुश्मन नहीं, बल्कि सीखने का मौका समझता है, तो उसके अंदर खोजने, समझने और आगे बढ़ने की इच्छा पनपती है। ऐसा बच्चा छोटी-छोटी चुनौतियों से नहीं घबराता, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आज़माने की कोशिश करता है। निडरता बच्चे को दबाव, ताने या असफलताओं से टूटने नहीं देती, बल्कि उसे दोबारा खड़े होने का साहस देती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...