new car features checklist
new car features checklist

Overview:

ऑफिस से लेट आना हो या फिर अल सुबह दफ्तर जाना हो, बच्चों को स्कूल-ट्यूशन से लाना हो या फिर परिवार की अन्य जरूरतों का ध्यान रखना हो, महिलाओं के पास फोर व्हीलर होना जरूरी है।

New Car Features Checklist: कार आज हर घर की जरूरत है। यह सेफ्टी के लिहाज से भी अच्छी रहती है। महिलाओं के लिए कार डबल सुरक्षा का काम करती है। ऑफिस से लेट आना हो या फिर अल सुबह दफ्तर जाना हो, बच्चों को स्कूल-ट्यूशन से लाना हो या फिर परिवार की अन्य जरूरतों का ध्यान रखना हो, महिलाओं के पास फोर व्हीलर होना जरूरी है। अगर आप भी नया फोर व्हीलर खरीदने जा रही हैं तो कुछ बातों और फीचर्स का ध्यान रखना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 

While buying a car, first of all you should decide your budget.
While buying a car, first of all you should decide your budget.

कार खरीदते समय सबसे पहले आपको अपना एक बजट तय करना चाहिए। यह बजट आप सिर्फ कार की कीमत देखकर ही तय न करें। बल्कि इसमें हर साल कार का बीमा, मेंटेनेंस और अन्य खर्चों को भी ध्यान में रखें। क्योंकि कार खरीदना जितना आसान है, उसे मेंटेन करना उतना ही मुश्किल है। इसी के साथ कई कंपनियां शानदार ऑफर भी देती हैं। आप इनपर भी ध्यान दें। आप जिस भी ब्रांड की कार लें, उसकी आफ्टर सर्विसेज के विषय में भी जरूर पूछताछ करें। रिव्यूज देखें और लोगों से भी बात करें। क्योंकि कई बार कार खरीदने के बाद उसकी सर्विस को लेकर परेशानियां आती हैं। हर जगह आसानी से सर्विस सेंटर तक नहीं मिल पाते हैं।  

कार हमेशा अपनी जरूरत के अनुसार ही खरीदें। इसके फीचर्स के साथ ही माइलेज पर खास ध्यान दें। आप पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक कार को चुन सकती हैं। लेकिन इस दौरान अपनी रनिंग पर भी गौर करें। हो सकता है कि आप महंगी डीजल या इलेक्ट्रिक कार लें, लेकिन आपको कार चलाने की ज्यादा जरूरत ही नहीं पड़ती हो। ऐसे में आपके लिए पेट्रोल कार एक अच्छा विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह डीजल और इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले कम कीमत पर आ सकती है। जिसका असर आपके बजट पर पड़ेगा।  

किसी भी कार में उसके लुक, माइलेज के साथ ही उसके सेफ्टी फीचर्स बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। कार में एयरबैग होना बहुत जरूरी है। इसी के साथ एबीएस, ईबीडी और अन्य सेफ्टी फीचर्स भी आपको ध्यान देना चाहिए। एबीएस यानी एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम ब्रेकिंग के दौरान पहियों के लॉक होने से रोकता है, जिससे स्किडिंग कम होती है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन यानी ईबीडी भी एक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो पावर को कार के चारों पहियों में सही तरीके से बांटता है। स्टेबिलिटी कंट्रोल पर भी गौर करें। यह फीचर कार को अनियंत्रित होने से बचाता है। इससे कार कंट्रोल में चलती है। रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और कैमरा भी सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा होता है।    

आजकल लोगों में ग्लास पैनल रूफ यानी सनरूफ वाली कार लेने का क्रेज है। बच्चे भी इसे काफी पसंद करते हैं। लेकिन सनरूफ कार लेने से पहले आपको इसकी जरूरत पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह फीचर टॉप हैंड मॉडल की कारों में ही आता है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। सनरूफ कई प्रकार की होती हैं। जैसे- स्लाइडिंग, पैनोरमिक या फिक्स्ड। अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ही इन्हें चुनें। सनरूफ की बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा मानकों को जरूर जांच लें। यह भी सुनिश्चित करें कि सनरूफ वाटरप्रूफ है या नहीं। नहीं तो बारिश का पानी अंदर आ सकता है। भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में सनरूफ से धूप आने पर तापमान बढ़ सकता है। सनरूफ में टिंटेड ग्लास या शेड्स की सुविधा होनी चाहिए। इतना ही नहीं सनरूफ को नियमित सफाई और मेंटेनेंस की भी जरूरत होती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...