Sex
Sex Credit: Istock

Overview: 40 के बाद बन रहा है शादी का योग, तो सेक्‍स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

40 के बाद शादी करने वाले जोड़ों के लिए सेक्स लाइफ में हार्मोनल बदलाव, हेल्‍दी प्रॉब्‍लम और संवाद की कमी चुनौतियां पैदा कर सकती हैं।

Sex advise After 40: 40 की उम्र के बाद शादी करना एक नया अध्याय शुरू करने जैसा है। इस उम्र में लोग अधिक परिपक्व, आत्मविश्वासी और भावनात्मक रूप से स्थिर होते हैं लेकिन शारीरिक बदलावों के कारण इंटीमेसी और सेक्स जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, यह उम्र सेक्स को और अधिक रोमांचक बनाने की भी हो सकती है, क्योंकि इस उम्र में आप अपने शरीर और पार्टनर की जरूरतों को बेहतर समझते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, 40 से अधिक उम्र के 85% लोग अभी भी सेक्स को महत्वपूर्ण मानते हैं, और कई का मानना है कि उनका सेक्स जीवन पिछले दशक से बेहतर है। लेकिन सफल वैवाहिक जीवन के लिए सेक्स को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

हार्मोनल बदलावों को समझें

शादी से पहले सेक्‍स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्‍यान
Understand hormonal changes

40 के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन और एंड्रोजेंस के स्तर में कमी आती है, जो वैजाइनल ड्रायनेस , सेक्‍स डिजायर में कमी या दर्द का कारण बन सकती है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन घटने से इरेक्शन में समस्या या थकान हो सकती है। मेनोपॉज या एंड्रोपॉज जैसी स्थितियां सेक्स को प्रभावित करती हैं। लेकिन घबराएं नहीं—लुब्रिकेंट्स, हार्मोन थेरेपी या डॉक्टर की सलाह से इन्हें संभाला जा सकता है।

खुलकर करें संवाद

सेक्स में सबसे बड़ी चुनौती होती संवाद की कमी। 40 के बाद लोग अक्सर अपनी इच्छाओं या समस्याओं को छिपा लेते हैं, जिससे गलतफहमियां बढ़ती हैं। अपने पार्टनर से बात करें कि क्या पसंद है, क्या नहीं, और क्या नया ट्राई करना चाहते हैं। एक सर्वे में पाया गया कि जो जोड़े खुलकर बात करते हैं, उनका सेक्स जीवन अधिक संतोषजनक होता है। यदि आपको शर्म आती है, तो सेक्स थेरेपिस्ट से मदद ले सकते हैं। याद रखें, संवाद न केवल सेक्स को बेहतर बनाता है, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव को भी गहरा करता है।

स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता दें

उम्र बढ़ने के साथ हार्ट डिजीज, डायबिटीज या हाई बीपी जैसी बीमारियां सेक्स को प्रभावित कर सकती हैं। धूम्रपान, शराब या अनहेल्‍दी फूड से ब्‍लड फ्लो कम होता है, जो इरेक्शन या उत्तेजना को मुश्किल बनाता है। नियमित व्यायाम जैसे योग, केगेल एक्सरसाइज या कार्डियो करने से हार्ट हेल्दी रहता है और स्टैमिना बढ़ता है। स्वस्थ आहार—फल, सब्जियां, नट्स—हार्मोन संतुलन बनाए रखता है।

नई चीजें आजमाएं, रूटीन तोड़ें

40 के बाद अधिकांश लोगों का सेक्स रूटीन सेम ही होता है, लेकिन यही समय नई चीजें आजमाने का भी है। क्विकी, रोलप्ले, सेक्स टॉयज या नए पोजीशन ट्राई करें। ट्रेवल या रोमांटिक वीकेंड से सेक्‍स लाइफ में स्पार्क लौट सकता है। याद रखें, सेक्स केवल इंटरकोर्स नहीं, बल्कि छूना, किस करना और भावनात्मक जुड़ाव भी है।

इमोशनल इंटरमेसी पर फोकस

शादी से पहले सेक्‍स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्‍यान
Focus on Emotional Intimacy

सेक्स केवल शारीरिक नहीं, भावनात्मक भी है। 40 के बाद करियर स्थिर हो जाता है, ऐसे में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है। हगिंग, हाथ पकड़ना या गहरी बातें शेयर करना सेक्स ड्राइव बढ़ाता है। तनाव या चिंता से कामेच्छा कम हो सकती है, इसलिए मेडिटेशन या काउंसलिंग अपनाएं।

STI का खतरा

40 के बाद भी नया रिश्ता शुरू करने पर STI का जोखिम रहता है। कंडोम या अन्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करें, भले ही गर्भनिरोध की चिंता न हो। नियमित टेस्टिंग करवाएं। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार शादी से पहले दोनों पार्टनर को STI स्क्रीनिंग टेस्‍ट जरूर कराना चाहिए।

एक्‍सपर्ट की मदद लें

अगर इरेक्टाइल डिसफंक्शन, दर्द या कामेच्छा की कमी बनी रहती है, तो डॉक्टर या सेक्सोलॉजिस्ट से मिलें। दवाएं, थेरेपी या काउंसलिंग से ज्यादातर समस्याएं हल हो जाती है। बिना चिकित्‍सक की सलाह के दवाईयों का सेवन करने से बचें।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...