Overview: मानसून में बालों की सही देखभाल से आप पा सकते हैं ताजगी और सुंदरता दोनों।
मानसून में बालों की देखभाल के लिए थोड़ी सी सावधानी और सही प्रोडक्ट्स का चुनाव बेहद जरूरी है। अगर आप ऊपर दिए गए आसान उपायों को अपनाती हैं, तो चिपचिपे बालों की समस्या से राहत पा सकती हैं और पूरे मौसम भर आपके बाल रहेंगे ताजगी और चमक से भरपूर।
Get Rid of Sticky Hair: बरसात का मौसम जहां ठंडक और सुकून लेकर आता है, वहीं यह बालों के लिए कुछ समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाता है, जिससे बाल चिपचिपे और बेजान लगने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने बालों को इस मौसम में भी ताजगी से भरपूर रख सकती हैं।
बार-बार शैम्पू करने से बचें

बार-बार शैम्पू करने से स्कैल्प का नैचुरल ऑयल खत्म हो सकता है, जिससे बाल और भी जल्दी चिपकने लगते हैं। हफ्ते में दो से तीन बार माइल्ड या क्लेरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल करें, जो स्कैल्प को साफ रखते हुए ओवर-ड्राई न करे।
कंडीशनर लगाने का सहीतरीका
कंडीशनर बालों को मुलायम और स्मूद बनाता है, लेकिन मानसून में इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें। कंडीशनर केवल बालों की लेंथ पर ही लगाएं ताकि बाल चिकने न हों और चिपचिपे भी न लगें।
नीम या एप्पल साइडर विनेगर से स्कैल्प की सफाई करें
नीम की पत्तियों को उबालकर या एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर बालों को धोने से स्कैल्प की गहराई से सफाई होती है और फंगल इन्फेक्शन से भी राहत मिलती है। यह उपाय चिपचिपाहट को कम करता है और बालों में फ्रेशनेस बनाए रखता है।
ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करें
अगर आपको जल्दी में बालों को धोने का समय नहीं है तो ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्कैल्प से अतिरिक्त ऑयल को सोख लेता है और बालों को ताजगी देता है।
तेल लगाने का समय और मात्रा ध्यान से चुनें
मानसून में रोजाना भारी तेल लगाने से बचें। हफ्ते में एक बार हल्के तेल जैसे नारियल या बादाम के तेल से स्कैल्प की मालिश करें और 1 घंटे बाद धो लें। यह बालों को पोषण भी देगा और उन्हें भारी या चिपचिपा भी नहीं बनाएगा।
गीले बालों को खुला न छोड़ें
बारिश में बाल अगर भीग जाएं या शैम्पू के बाद गीले हों, तो उन्हें खुला न छोड़ें। इससे स्कैल्प में फंगल संक्रमण और चिपचिपाहट बढ़ सकती है। हमेशा बालों को सुखाकर ही बांधें या स्टाइल करें।
हेयर वॉश के बाद एंटी-फ्रिज़ सीरम लगाएं
बरसात में बालों में फिज़ और उलझन बढ़ जाती है, जिससे वे चिपचिपे लगते हैं। हेयर वॉश के बाद हल्का एंटी-फ्रिज़ सीरम लगाएं, जिससे बाल सॉफ्ट और मैनेजेबल रहेंगे।
