Response to an Insult: लोगों के साथ कनेक्शन उनकी समझ और ताल मेल के अनुसार रहता है। हमारी ज़िन्दगी में ऐसा कोई न कोई एक इंसान जरुर रहता है जो हमसे अच्छा या बुरा कुछ भी कह जाता है। कई बार हर बात वो आपके साथ मजाक मजाक में बोल जाता है। लेकिन हमेशा समय एक जैसा नहीं रहता है उस इंसान का मजाक और बातें कई बार आपको ताने जैसे लगने लगती है। ऐसे में अगर वो हमेशा चार लोगों के बीच में बैठकर आपका मजाक बना रहा है और आपको बेइज्जत कर रहा है तो आप कैसे उस समस्या का समाधान करेंगे आज हम आपको बताते है। इंसान को हमेशा लड़कर या चिल्लाकर बोलने से आप किसी की बोलती तो बंद कर देंगे लेकिन उसको उसकी गलती का अहसास इस तरह से नहीं करा पाएँगे। अगर आपको कोई इस तरह से बार बार बेइज्जत कर रहा है तो आप इन टिप्स के जरियें उसकी बोलती बंद कर सकते हैं।
शांत रहें

अगर कोई व्यक्ति आपको बार बार बेइज्जत करता है। बिना बात के ताने और कमेंट कर रहा है और आपका मजाक बना रहा है तो ऐसे में आपको थोड़ा सा शांत रहने की जरूरत है। सबसे पहले उस इंसान को समझे वो ऐसा क्यों बोल रहा है हो सकता है आपसे ही कोई गलती हुई हो। जवाब देने में आपको बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए बल्कि उसकी बात को समझना चाहिए। सही समय आने पर ही उसका जवाब देना चाहिए।
बातों को इग्नोर करें
हर बात का जवाब देना जरुरी नहीं होता है। अगर आपको कोई ताने या बेइज्जत कर भी रहा है तो उसे इग्नोर करने की कोशिश करें। कई बार लोग आपके काम और आपकी तरक्की देखकर जलने लगते है जिसके लिए आपका उपहास करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते है। ऐसे में इस तरह के लोगों को इग्नोर करना चाहिए और उनपर आपको तरस खाना चाहिए। ऐसा करने से उनका दिल और जलेगा कि उनकी बातों का आप पर कोई प्रभाव ही नहीं पड़ा।
सहज स्वभाव के साथ दें जवाब

अगर कोई आपको बार बार बेइज्जत कर भी रहा है और आप उसे कई बार इग्नोर कर चुकें है लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से नही रुक रहा है तो आपका जवाब देना जरुरी हो जाता है। लेकिन जवाब देने का मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि जैसे अपशब्दों की भाषा का प्रयोग उसने किया आप भी उसी अंदाज में उसका जवाब दें। आप अच्छे शब्दों का चयन करें और सहज होकर उसका जवाब दें।
आत्मविश्वास बनाएं रखें
कई बार देखा गया है कि अगर आपका कोई अपमान करता है या फिर बेइज्जत करता है तो आप इमोशनल हो उठते है और उसका जवाब नहीं देते। ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति को फील होता है की आप असहज हो चुकें है और उसने जो किया वो सही है आप गलत है इसी कारण आप इमोशनल है। ऐसी सिचुएशन में आपको आत्मविश्वासी होना चाहिए। अगर सामने वाला गलत है और आपको गलत बात पर ताने दे रहा है तो उसका विश्वास के साथ जवाब दें।
