Does applying more oil make hair stronger?
Does applying more oil make hair stronger?

सफेद बालों की होगी छुट्टी, इस होममेड तेल से करें मसाज: Homemade Oil For Grey Hair

चलिए जानते हैं कि बालों को नेचुरली काला करने के लिए बालों में कौन सा होम मेड तेल बनाकर लगाना चाहिए।

Homemade Oil For Grey Hair : सफेद बालों को रोकने और काले करने के लिए कई प्राकृतिक और घरेलू उपाय हैं। सफेद बालों की समस्या आमतौर पर उम्र बढ़ने, तनाव, शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी, और आनुवांशिकी के कारण होती है। बालों का रंग उनके अंदर मौजूद पिगमेंट्स पर निर्भर करता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, ये पिगमेंट्स कम हो जाते हैं, जिससे बाल सफेद या ग्रे हो जाते हैं। हालांकि, कुछ तेलों से आप सफेद बालों को काले कर सकते हैं और उन्हें प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रख सकते हैं। चलिए जानते हैं कि बालों को नेचुरली काला करने के लिए बालों में कौन सा होम मेड तेल बनाकर लगाना चाहिए।

Curry Leaves Water Benefits
How to make homemade oil for grey hair

नारियल तेल
काली मिर्च
आंवला पाउडर
करी पत्ता

Benefits Of Hair oil Massage
Hair oil massage
  • सबसे पहले एक कटोरी में 4-5 चम्मच नारियल तेल लें।
  • फिर इसमें 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच आंवला पाउडर डालें।
  • अब 8-10 करी पत्तों को तेल में डालें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  • तेल को तब तक पकाएं जब तक करी पत्ते काले न हो जाएं और सभी सामग्री तेल में अच्छे से मिक्स हो जाएं।
  • तेल को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर किसी कांच की बोतल में स्टोर कर लें।
  • इस तैयार तेल को हल्का गुनगुना करके बालों की जड़ों और स्कैल्प में अच्छे से लगाएं।
  • तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें ताकि तेल बालों की जड़ों में समा जाए।
  • इसे कम से कम 2-3 घंटे या रातभर बालों में रहने दें। अगले दिन माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
  • इस तेल के नियमित रूप से उपयोग करने से बालों को पोषण मिलेगा और सफेद बालों की समस्या कम हो सकती है। आप ये तेल बालों में हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...